बिलासपुर/रायगढ़ अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
रायगढ़ के लैलूँगा के थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम “घटगाँव “में अवैध रूप से अफीम की खेती का मामला उजागर हुआ है ।पुलिस मौके पर पहुंची है जाँच में जुटी है है,मौके पर वस्तुस्थिति देखने से समझ आ रहा है की आरोपी ने अफीम की फसल काट कर खपा दिया है,कुछ अलग-अलग जगहों में क्यारी बना कर खेती की गई है ।पुलिस जमीन मालिक से पूछताछ कर रही है ।
पूर्व में प्रदेश में कई मामले अवैध तरीके से अफीम की खेती सामने आ चुके दुर्ग,बलरामपुर,सूरजपुर,रायगढ़ में ये दूसरा मामला है ।राज्य में लगातार अफीम की मामले बढ़ रहे हैं,सरकार और सरकारी तंत्र में हड़कंप मचा हुआ है ।








