समाजसेवी राधेश्याम शर्मा ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं

बिलासपुर/रायगढ़/अरपा प्रवाह न्यूज़ -कोतरा रोड थाना क्षेत्र के गजमुड़ा गांव के पिछले चौबीस घंटे से पूरे गांव के लोगों को सिर्फ इसलिए धरना प्रदर्शन परिवार और छोटे-छोटे बच्चों को लेकर थाना के सामने धरना प्रदर्शन करना पड़ा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति को पुलिस ने शासकीय रेट में अडानी के कंपनी के द्वारा रेलवे लाइन बिछाया जा रहा है,जिसका मुआवजा राशि की माँग किया जा रहा हैं ऐसे 28 परिवार हैं ग्रामीणों का आरोप है कि उनको मुआवजा राशि नहीं मिला है इसलिए इसका विरोध गांव के लोगों करना पड़ रहा है ।
पिछले तीन महीनों से ग्रामीण इस रेलवे लाइन का विरोध कर कर रहे है, लेकिन ना तो तो सरकार सुन रही है और ना कोई जनप्रतिनिधि उन ग्रामीणों को अपनी लड़ाई ख़ुद लड़नी पड़ रही है,पिछले दिनों अडानी ग्रुप के कर्मचारियों ने बिना सीमांकन के सूचना के ग्राम पंचायत गजमुड़ा गांव के खेतों में जेएसबी से मेड़ो को तोड़ना शुरू कर दिया,गांव वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने कार्य बंद करवाकर जेसीबी मशीन को खेतों से हटा दिया । इसमें एक दर्जन ग्रामीणों के ख़िलाफ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया,ग्रामीणों भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ।पिछले चौबीस घंटे के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को घर उठाकर गिरफ्तार कर लिया,जिससे माहौल गरमा गया,जब इस बात की खबर उनके परिजनों को हुई तो उन्होंने कोतरा रोड थाना के सामने गांव के लोगों के साथ मिलकर सड़क पर धरने पर बैठ गए उनकी मांग थी की पुलिस ने बिना कारण के धोखे से गिरफ्तार कर थाने ले आई है,उस व्यक्ति को छोड़ा जाए,इसी बात को लेकर धरने पर पिछले चौबीस घंटे से धरने पर बैठे है ।
28 परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है ऐसा ग्रामीणों का आरोप है ।
ये गंजमुड़ा गांव खरसिया विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है,कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने अभी तक गांव वालों की कोई सुध नहीं ली है,जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है ।
वहीं रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी इस मामले में अभी तक ग्रामीणों से मुलाकात नहीं की है,जिससे लोगों उनके प्रति भी नाराजगी है ।इस मामले में धरने पर महिलाएं ही बैठी है पुरुषों की संख्या कम है ,महिलाओं ने अपने साथ धरना स्थल पर अपने छोटे बच्चों को भी साथ रखा है ,कुछ घंटे पूर्व एसडीएम,अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीणों से बात करने आए थे लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला है,अब भी पुलिस थाना के सामने महिलाएं धरने पर बैठी हुई है ।
संपादक :शरद यादव
9827179426
9203679426








