बिलासपुर/रायगढ़-अरपा प्रवाह न्यूज़
रायगढ़ के गेजामुड़ा गाँव के लोंगो ने अड़ानी ग्रुप के रेलवे लाइन का विरोध कर रहे है ,पुलिस ने एक व्यक्ति को सिर्फ़ इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया है कि उसने अधिग्रहण में आ रहे भूमि का मुआवजा वर्तमान रेट में देने की बात कही है। उसकी गिरफ्तारी से पूरे गाँववासी भड़क गए कोतरा रोड थाना के सामने गिरफ्तार व्यक्ति ऋषि पटेल के परिवार के लोगों ने धरने पर बैठ गए,उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष बच्चे धरने पर बैठे रहे और पुलिस से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे,पुलिस ने आज सभी को गिरफ्तार कर लिया है ।
विडंबना यह है कि पिछले तीन महीने से विरोध कर ग्रामीणों को जबरन उठाकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बुज़ुर्ग महिलाएं ,पुरुष,बच्चे तक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल है ।
कोई भी जनप्रतिनिधि अभी तक इनकी लड़ाई के समर्थन में सामने नहीं आया है खरसिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल नें अभी तक इस मामले में चुप्पी साधी है,और ना ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कोई प्रतिक्रिया दी है ।
ग्रामीणों का आरोप है पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में आकर काम कर रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है ।
धरने पर बैठे सभी लोगों को पुलिस ने हटा कर गिरफ्तार कर लिए और खेतों में जाकर किसानों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई है और मौके पर रेलवे ट्रैक का काम शुरू प्रशासन ने करा दिया है ।
सरकार और अडानी के प्रति लोगों में काफ़ी गुस्सा देखा जा रहा है,पुलिस प्रशासन के सख्ती से भी लोगों में नाराज़गी है।








