डानकूनी-सूरत रेल गलियारा छत्तीसगढ़ से गुजरेगी,प्रदेश के 32रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प अमृत भारत योजना से हो रहा हैं-रेल मंत्री

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल
अमृत भारत योजना बिलासपुर रेलवे स्टेशन (माडल)

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
लोकसभा में रायपुर सांसद ने सवाल पूछा है कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत चयन रेलवे स्टेशनों के कार्यो की प्रगति पर,छत्तीसगढ़ में अमृत भारत योजना (एबीएसएस) के निर्माण में हो रहे देरी के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है,रेलवे में बढ़ती हुई भीड़-भाड़ को कम करने के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है ।
दल्लीराजहरा-रावघाट/जगदलपुर रेल परियोजना निर्माण विस्तार कार्य पूरी होने से क्या आर्थिक प्रभाव DHC,एचएसआर,और स्थानीय विस्तार के लिए संयुक्त पहल थोक-माल ढुलाई को प्राथमिकता देने यात्री गाड़ियो के समय में सुधार करने बीच चल रहे संघर्ष का समाधान कैसे करती है ।
***दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस के फेरे में विस्तार के लिए नई रेलगाड़ियो की संख्या के बारे में जानकारी,राज्य में रेल गलियारा परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कोयला परिवहन में होने में कितनी वृद्धि की संभावना है ।
ऊर्जा आपूर्ति के भार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रेल संरचना परियोजनाओं को पूरा करने के लिए क्या समय सीमा निर्धारित की गई है ।
लोकसभा में बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया है कि रेल मंत्रालय ने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ स्टेशनों के पूर्ण विकास के लिए “अमृत भारत योजना “ की शुरुआत की है ।स्टेशन और परिचालन क्षेत्रों में सुधार,स्टेशनों शहरीय भागों को आपस में जोड़ना,प्रतीक्षालय,शोचालय ,बैठने की उचित व्यवस्था,पानी व्यवस्था,यात्रियों के लिए चौड़े पैदल पुल का निर्माण ,एयर कॉर्न कोर्स का प्रावधान लिफ्ट,स्वचालित सीढ़िया,रैंप का प्रावधान,प्लेटफार्म की सतह और प्लेटफार्म पर कवर में सुधार/प्रावधान,एक स्टेशन एक योजना उत्पाद जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क प्रावधान,पार्किंग क्षेत्र यातायात के विभिन्न साधनों का एकीकरण ,दिव्यांग जनों के लिए सुविधाए,बेहतर यात्री प्रणाली ,प्रत्येक स्टेशन पर एजूकेटविव लाउंज,व्यवसायिक बैठको के लिए स्थान ,लैंडस्केपिंग का प्रावधान ।
अमृत भारत योजना के अंतर्गत गिट्टी रहित पटरी,दीर्घकालिक पर्यावरण अनुकूल ,स्टेशन परिसर में सिटी सेंटर का निर्माण ।
***अमृत भारत योजना के अंतर्गत पूरे देश में 1338 स्टेशनों का चयन किया गया है,जिसमें छ्त्तीशगढ़ के 32 स्टेशनों का चयन किया गया हैं ।
***अमृत भारत योजना के अंतर्गत32
रेलवे स्टेशन :अकलतरा,अंबिकापुर, बैकुंटपुर रोड,बालोद,बराद्वार,बेल्हा,भानुप्रतापपुर
भांटापारा,भिलाई,भिलाई नगर,भिलाई पावर हाउस,बिलासपुर,चांपा,दल्लीराजहरा,डोंगरगढ़,दुर्ग,हाथबंद,जगदलपुर,जांजगीर,
नैला ,कोरबा,महासमुंद,मंदिर हसौद,मरोदा,निपनिया,पेंड्रारोड,रायगढ़,
रायपुर जंक्शन,राजनादगांव,सरोना,तिल्दा-नेवरा,उरकुरा,उसलापुर ।
***अमृत भारत योजना के तहत जिन स्टशनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है:छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों अंबिकापुर,भानुप्रतापपुर,भिलाई,डोंगरगढ़,उरकुरा अन्य स्टेशनों पर भी तेजगति से कार्य जारी है ।
***छत्तीसगढ़ राज्य दो रेलवे क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आता है :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,पूर्व तट रेलवे क्षेत्राधिकार।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1163 करोड़ रुपये का आबंटन हुआ ,जिसमें से अब तक फ़रवरी 2026 तक 974 करोड़ रुपये व्यय किया जा चुका है ।
***छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों के कार्य प्रगति पर हैं :रायपुर,भिलाई पावर हाउस,दल्लीराजहरा,सरोना रेलवे स्टेशन ।
***डेटिकेड फ्रेट परियोजना:रेल मंत्रालय ने दो माल गलियारा-1)लुधियाना से सोननगर तक पूर्वी माल यातायात गलियारा 1337 किमी ।
2)जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल से दादरी तक पश्चिम यातायात माल गलियारा 1506किमी ,जिसमें लुधियाना से सोननगर तक पूर्वी माल यातायात गलियारा चालू हो चुका है एवं पश्चिमी गलियारा के 1404किमी मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है ,इसे भी शुरू कर दिया गया हैं,102 किमी का शेष कार्य शुरू किया गया है ।
***प्रति दिन इन गलियारों से 443माल गाड़ियाँ गुज़रती हैं ।
***इसके अलावा डानकुनी से सूरत के बीच माल यातायात गलियारा की घोषणा की गई है,जो छत्तीसगढ़ से गुजरेगी ।
***हाई-स्पीड रेल परियोजना :वर्तमान में महाराष्ट्र-गुजरात से गुजरने वाली मुंबई-अहमदाबाद हाई- स्पीड ट्रेन 508 किमी निर्माण कार्य जारी है ।
***राष्ट्रीय रेल परिवहन को सुदृढ़ कर आर्थिक विकास को बढ़ाने सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27
में 7
हाई-स्पीड रेल गलियारों को विकसित करने की घोषणा की है :
1)मुंबई -पुणे
2)पुणे -हैदराबाद
3)हैदराबाद -बैंगलोर
4)हैदराबाद -चेन्नई

5)चेनई -बेंगलुरु
6)दिल्ल -वाराणसी
7)वाराणसी-सिलीगुड़ी
**रेल बजट:छतीसगढ़ को रेल बजट में 2009-14 में 311 करोड़ रुपए की अपेक्षा 2026-27 में 6925 करोड़ रुपए की सौगात मिली है ।

2009-14 में रेल पटरियों के निर्माण 32किमी कमीशन ,6.4किमी प्रतिवर्ष कमिशनिंग

2014-2024 में 1189 किमी कमीशन किए गए पटरीयाँ एवं 108.1 किमी प्रतिवर्ष कमीशनिंग किया गया है ।

 

 

 

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले