चाकू की नोंक पर वार्ड बॉय से पचास हजार की लूट,पुलिस की गिरफ़्त में आरोपी

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव

नूतन चौक सरकंडा में जायसवाल टी स्टाल के पास कल सुबह एक युवक के जेब पचास हज़ार रुपये चाकू आड़कर लूटकर ले गया ।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,बिट प्रणाली लागू तीन सिफ्ट में पुलिस की ड्यूटी उसके बाद भी आरोपियों में पुलिसिया ख़ौफ़ नहीं ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत यादव पिता जगदेव यादव 34 वर्ष लम्बोदर नगर फ्रेंड्स कॉलोनी के पास का निवासी सिरगिट्टी में स्वाथ्य केन्द्र में वार्ड बॉय है ।

24 मार्च मंगलवार सुबह 8.30बजे नूतन कॉलोनी चौक के पास जयसवाल टी स्टाल के पास चाय पीने गया था उसी दौरान एक युवक अतुल यादव पिता उमेश यादव आया और जेब में हाथ डालकर चाकू दिखाकर पचास हजार रुपए लूट कर फरार हो गया ।घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराया है ।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 309(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कुछ घंटे में गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले