
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
शहर में करोड़ो रुपए खर्च कर कैमरा से लैस सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर,छोटे-छोटे माल वाहक वाहनों में सामान के अलावा सवारियों को भरकर ले जा रहे हैं,ट्रैफ़िक पुलिस की इनको कार्यवाही का डर नहीं है,ना इनको शहर में लगे कोई कैमरे से डर लग रहा है ।
शहर के प्रत्येक चौराहे महामाया चौक ,कोनी,रामसेतु चौक ,सीपत -मोपका चौक में
आइटीएमएस सिस्टम लगा है ।
इन वाहनों चालकों की लापरवाही से आए दिन दुर्घटना होती है ।
ये टाटा मैजिक की तस्वीर एक जागरूक नागरिक ने भेजा है सरकंडा इंदिरा सेतु में जाते हुए वाहन क्रमांक CG10 BZ 0650 नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा है ,मालवाहक वाहन का फोटो खीचकर भेजा है ,जिसमें गाड़ी नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा,पुलिस प्रशासन इस पर संज्ञान ले ।
वहीं एक और मोटर साइकिल में सवार होकर जा रहे व्यक्ति ने शायद दूध व्यवसाइयी है,अपनी गाड़ी में दोनों ओर दूध का कैंटेनर रखा हुआ है,और पीछे सीट पर एक बोरी रखकर एक युवक को बैठाकर ले जा रहा है ।
पुलिस से और कैमरे से नजर बचाने के लिए नम्बर प्लेट छिपा दिया है ।
लापरवाही की हद है, पुलिस कैमरे में ये दोनों गाड़ी कैद हुआ है नहीं,जुर्माना होगा कि नई ये बाद की बात ऐसे लापरवाही पूर्वक वाहन में सवार होकर जा रहे लोगों ने अपनी कीमती जीवन को खतरे में रखकर सफ़र पर निकले है,इनकी ये लापरवाही इनके लिए मौत का भी कारण बन सकती है,इनको ये ख़बर नहीं है।









