कोटा क्षेत्र में “एकलव्य आवासीय विद्यालय “खुलवाने जनपद पंचायत प्रतिनिधि मनोज मरावी ने विधायक अटल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़- शरद यादव

क्षेत्रीय विधायक कोटा विधानसभा अटल श्रीवास्तव से सर्व आदिवासी युवा महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष और भैसाझार

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से जनपद पंचायत प्रतिनिधि मनोज मरावी ने मुलाकात कर नए एकलव्य विद्यालय के लिए ज्ञापन सौंपा

जनपद पंचायत के सदस्यइंजीनियर मनोज मरावी ने “एकलव्य आवासीय विद्यालय “खुलवाने के लिए अपने समाज के वरिष्ठों के साथ ज्ञापन सौंप कर विद्यालय खुलवाने मांग की है। कोटा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और इस विद्यालय के खुलने से जिले भर आसपास के विद्यार्थीयों को लाभ मिलेगा ।
“एकलव्य आवासीय विद्यालय “ पेंड्रा-गौरेला -मरवाही जिले में संचालित है, जहाँ पर बच्चों के एडमिशन के लिए खूब मारामारी है ।
विधालय में प्रवेश नियम के अनुसार 80% प्रवेश मरवाही जिले के बच्चों को लाभ मिलता है मात्र 20% अन्य छात्रो को मिलता है ।इसके अलावा दूरी भी बहुत ज़्यादा है कोटा क्षेत्र के विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी होती है ,आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण विधयार्थियों को आर्थिक परेशानी का बोझ झेलना पड़ता है ।
कोटा क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय खुल जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ तो मिलेगा ही साथ बिलासपुर जिले में निवास करने वाले आदिवासी विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा ,इसके लिए विधायक से माँग की है ।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने जल्दी ही इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर सबंधित विभाग के मंत्री को भेजने का आश्वासन दिया है ।

बिलासपुर स्थित विधायक कार्यालय में ज्ञापन सौंपने भैसाझार जनपद पंचायत सदस्य मनोज मरावी ,मंडल अध्यक्ष राजू सिदार,लतेल मरावी,भोला मेसराम,बालाराम नेताम,सुरेंद्र ख़ुसरों,संजय विश्वकर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

संपादक शरद यादव

9827179426

9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले