बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
महिला उठाईगिरों ने वैवाहिक कार्यक्रम से ई रिक्शा घर लौट रहे महिला की रास्ते में बैग से 4तोला सोने के हार और ईयर रिंग कीमती 6लाख रुपए के बीच रस्ते में मौका पाकर पार कर दिया । घटना की रिपोर्ट प्रार्थी ने पुलिस में दर्ज कराई है,पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है ।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार श्रीमति सुषमा पांडे पति स्व.ए.पांडे 55वर्ष थाना सकरी उसलापुर वैष्णवी विहार निवासी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी बड़ी बेटी के ससुराल गई थी, जहाँ से मंगलवार सुबह 9 बजे लाफार्ज बस में सवार होकर आई गुरुनानक चौक में बस से उतर कर अपने घर उसलापुर जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर नेहरू चौक से उतरकर गनियारी जाने वाले ऑटो में सवार हो गई उसमें तीन और महिलाएं सवार हुई,उसलापुर ओवर ब्रिज पार करने के बाद महिला ऑटो से उतर कर घर पहुंची और बैग में रखे गहने को निकालने के लिए बैग खोली तो उसमें रखे सोने का एक हार,एक जोड़ी सोने ईयर रिंग करीब 4तोला गायब था,जिसको 15वर्ष पूर्व एक लाख बाईस हजार रुपये में ख़रीदी की थी ।ऑटो में बैठने के दौरान अज्ञात महिलाएं नेहरू चौक से उसलापुर के बीच मौका पाकर पार कर दी । घटना की रिपोर्ट प्रार्थी महिला ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है,पुलिस ने अज्ञात आरोपी महिलाओ के ख़िलाफ़ बीएनएस 2023 के धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर मामलें की जांच कर रही है ।








