हनुमान जन्मोत्सव की पूरे जिले में धूम,भक्तिमय माहौल में मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

विश्व प्रसिद्ध गिरजाबन हनुमान मंदिर,रतनपुर
रामकृष्ण हनुमान मंदिर,कोनी

 

 

“संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा”

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे जिले में ऐसा कोई हनुमान मंदिर नहीं है जहाँ विशेष पूजा अर्चना के साथ भोग-भंडारे का वितरण नहीं हुआ होगा ।प्रात: काल से देर रात भजन सन्ध्या के साथ भोग-प्रसाद का वितरण हुआ ,कई मंदिर समिति द्वारा तीन दिनों तक  पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया है ।
पूरे जिले में भक्तिमय माहौल रहा,भक्तों ने सुबह से गुरुवार हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में दर्शन कर विशेष पूजा की ।
विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर रतनपुर स्थित गिरजा बन मंदिर में पूरे परिसर को सजाया गया है जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती कर विशेष पूजा पाठ में सम्मिलित हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर में भोग-भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ।
हर वर्ष की तरह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा पूरे जिले शहर,कस्बों,गांव में हनुमान जयंती की धूम रही,कई जगह पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली ।
***कुछ जगहों पर भक्तों ने हनुमान चालीसा महापाठ का आयोजन किया, वहीं कई स्थानों पर हनुमान जी की भक्ति में भजन कार्यक्रम और जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।
***पुराना सरकंडा दईहानपारा स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से शाम तक विशेष अनुष्ठान, पूजन हुआ ।
इसके बाद सुबह से शाम तक प्रसाद का वितरण किया गया।
मंदिर परिसर को विशेषरूप से फूल-मालाओं से सजाया गया था,हनुमान जी के लिए विशेष परिधान तैयार किए गए थे जिन्हें पूजा अर्चना कर चढ़ाया गया ।
मंदिर में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान से प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया।
आरपापार सरकंडा में नूतन चौक हनुमान मंदिर,हनु ट्रेडर्स के पास स्थित हनुमान मंदिर ,पुराना सरकंडा दैहान पारा मंदिर,बघवा मंदिर,मानस मंदिर सीपत चौक,रामसेतु चौक स्थित हनुमान मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
कोनी मल्टी स्पेशीलिटी हॉस्पिटल के सामने स्थित रामकृष्ण हनुमान मंदिर में पंडित मनोज मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष पवनपुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव में विशेषरूप पर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा जाता है,जो देर रात तक चलता है ।
तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में हर वर्ष जन्मउत्सव पर तीन दिवसीय विशेष अनुष्ठान पूजा अर्चना, हवन,भोग भंडारे का आयोजन किया जाता है ।
पूरे शहर के भक्तों का यहाँ दर्शन करने उमड़ पड़ते है ।
पूरे शहर से लेकर गांव तक हजारों मंदिरों हनुमान जी की भक्ति में आस्था के सरोबार में श्रद्धालुओं ने बजरंग बली के दर्शन कर भक्ति भाव माहौल में
डूबे रहे ,
पूरा भक्तिमय माहौल बना रहा ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले