सक्ति के वेदांता थर्मल पावर प्लांट के ट्यूब फटने से 9 की मौत,हादसें में 50अधिक मज़दूर घायल

बिलासपुर/सक्ती-अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव

सक्ती के वेदांता थर्मल पावर प्लांट में बायलर फटने से 9 कर्मचारियों की मौत 50से अधिक घायल,गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है ।पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं,एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है,मृतकों की संख्या बढ़ सकती है । जिला प्रशासन ने मृतकों की पुष्टि की है।

सक्ती के वेदांता थर्मल पावर प्लांट में बायलर प्लांट के ट्यूब फटने से हादसा हुआ है,जिसमें 9मजदुरों की मौत हो गई और 50 से ज़्यादा मज़दूर झुलस गए हैं ।कई मजदूरों के पावर प्लांट में फसनें की आशंका है,घटना की दोपहर 2 बजे के करीब हुई है ।ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हुआ,सभी अपने-अपने परिजनों के हालचाल जानने मोके पर डटे हुए है ।तनाव की स्थिति बनी हुई है,श्रम मंत्री लखन देवांगन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश,प्लांट प्रबंधन द्वारा अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है,जिससे लोगों में आक्रोश है ।4 गंभीरों कि रायगढ़ अस्पताल में मौत हो गई अभी तक 9 लोगों की मौत हुई है ।

जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है,राहत एवं बचाव कार्य जारी।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले