लोरमी खुड़िया के रिजर्व फारेस्ट में अवैध खनन रोकने गए,फारेस्ट गार्डो पर खनन माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला

बिलासपुर/मुंगेली-अरपा प्रवाह न्यूज़:शरद यादव 

लोरमी के खुड़िया रिजर्व फारेस्ट एरिया में अवैध रेत,मुरुम खनन रोकने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर खनन माफियाओं द्वारा जानलेवा लाठी डंडों से हमला कर दिया,किसी तरह से जान बचाकर भागे घायल वनविभाग के फारेस्ट गार्ड एवं अन्य कर्मचारियों को तत्काल लोरमी के अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है,एक फारेस्ट गार्ड के सिर में अत्यधिक चोट लगने से सिम्स रिफर किया गया है ।

अवैध खनन माफियाओं का हौंसला इतना बढ़ गया है,निरीक्षण करने गए शासकीय कर्मचारियों पर हमला कर रहे,अवैध खनन एक गंभीर समस्या बन चुकी है ।लोरमी विधान सभा डिप्टी सीएम अरुण साव का विधानसभा क्षेत्र है ,खनन माफियायों के हौसलें बढ़े हुए है,ये एक चिंता जनक बात है ।

लोरमी के खुड़िया रेंज के कक्ष क्रमांक 480,483,484 सारगढ़ी रिजर्व फारेस्ट में सूचना मिली की यहाँ पर अवैध रूप से रात में रेत,मुरुम का खनन एवं परिवहन होता है ,सूचना पर मौके पर जाँच के लिये फारेस्ट गार्ड अभिषेक बर्मन,योगेश बरेठ,देवेंद्र बघेल,बैरियर गार्ड रंजीत ओट्टि के साथ 10अप्रैल को रात 10-11 बजे रवाना हुए कक्ष क्रमांक 480 के बुख़ुनाला पहुंचकर एक ट्रैक्टर क्रमांक CG 28U5326 को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए झिरिया के तरफ़ मोड़ से आ रहा था फारेस्ट गार्ड अभिषेक बर्मन,बैरियर गार्ड रंजित ओट्टी ने रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम राजकुमार यादव बताया और आगे निरीक्षण के लिए नाला की ओर फारेस्ट गार्ड योगेश बरेठ,देवेंद्र बघेल जंगल के अंदर अवैध रेत खनन के मौके पर पहुंच गए उनको देखकर अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर को लेकर जंगल की तरफ भागने लगे ।
एक ट्रैक्टर चालक को मौके पर पकड़ा गया इसके बाद बहुत सारे अवैध खनन करने वालों ने ग्रामीणों साथ मिलकर ट्रैक्टर को पकड़ने का विरोध कर
गाली -गलौज करते हुए लाठी डंडों से फारेस्ट गार्ड ,बैरियर गार्ड पर हमला कर घायल कर दिए,हमले में योगेश बरेठ,अभिषेक बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिनको इलाज के लिए लोरमी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वहीं फारेस्ट गार्ड के सिर में गंभीर चोट लगने से सिम्स रिफर किया गया है ।

घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया गया है,पुलिस ने आरोपी राजकुमार यादव,राजेश यादव एवं अन्य हमलावरों के खिलाफ धारा 118(2)296,3(5),381(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले