बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
सुपर मार्केट पार्टनरशिप में खोलकर अच्छा मुनाफ़ा कमाने के लालच का झाँसा देकर अलग-अलग माध्यमों से,एवं नगद सहित बाईस लाख रुपये आरोपी ने जमा करा लिया ।सुपर मार्केट नहीं खुला तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगे जिस पर आरोपी ने फ़र्ज़ी चेक थमा दिया।
पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है ,पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।
रतनपुर थाना क्षेत्र के दिलश्वर सिंह मरकाम से मार्च 2025 में पुरुषोत्तम दास उर्फ कबीर सिंह ढोलपुर,खमरिया कोरबा निवासी ने सुपर मार्केट कटघोरा में खोलने की बात की और अच्छा मुनाफ़ा कमाने का झाँसा दिया और UPI फ़ोन के माध्यम से नगद ,अलग-अलग करके 9 लाख रुपये और 13 लाख रुपये इस तरह से 22 लाख रुपये ले लिया ।
सुपर मार्केट कुछ दिनों तक इंतिजार करने पर नहीं खुला तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगा,जिस पर आरोपी ने 16 लाख रुपए का फ़र्ज़ी चेक पीड़ित को आरोपी ने दिया। घटना की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है,आरोपी पुरुषोत्तम दास उर्फ कबीर सिंह के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है ।








