
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
कोटा क्षेत्र में पुलिस को अवैध शराब के मामले में बड़ी सफलता मिली है,
पुलिस ने दो व्यक्ति के घर से 230 लीटर महुआ शराब जब्त की है
,जिसको आरोपीयों ने अपने घर में छिपाकर रखा हुआ था ।
पुलिस ने आबकारी एक्ट तहत आरोपीयों के खिलाफ कार्यवाही की है ।
कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम कपसीकला में महुआ शराब छिपा कर रखने की मुखबिर से सूचना मिली,पुलिस ने सूचना के आधार पर कपसीकला निवासी धनीराम राम कुर्रे के घर में दबिश देने पर वहाँ 10 प्लास्टिक के डिब्बे में 15-15 लीटर अवैध महुआ शराब भरा हुआ मिला एवं 10 नग पन्नी में बंधा हुआ पाउच करीब 5 लीटर,2 नग 5 लीटर क्षमता वाली 2 जरीकेन में 10लीटर कच्ची शराब कुल 165 लीटर कीमती 33 हज़ार रुपये,2 नग शराब बनाने की डेचकी,2 गैस सिलेंडर चूल्हा सहित जप्त कर ,वहीं ग्राम लमकेना निवासी रमशीला महादेव पति अश्विनी महादेवा 48 वर्ष के घर रखे 4नग पीले रंग का 15 लीटर क्षमता वाला प्लास्टिक जरीकेन में 60लीटर 1 प्लास्टिक जरीकेन 5लीटर क्षमता वाला कुल 65 लीटर महुआ शराब क़ीमती 13000 हज़ार रुपये,2 डेचकी,2 गैस सिलेंडर चूल्हा सहित जप्त किया गया है ।
पुलिस ने दोनों आरोपीयों धनीराम कुर्रे पिता उर्फ़ पप्पू पिता धनक राम कुर्रे 35 वर्ष कपसीकला निवासी लमकेना निवासी रमशीला महादेव पति अश्विनी 48 वर्ष को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है ।








