कार ओवरटेक विवाद पर अटलबिहारी यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलसचिव को अज्ञात फ़ॉर्चूनर सवारों ने गाली-गलौच कर थप्पड़ जड़ दिया

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव 
अटल बिहारी के प्रभारी कुलसचिव से अज्ञात फॉर्चूनर कार सवारों ने 
गाड़ी ओवर टेक विवाद में गाली गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया ।
घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात फ़ॉरच्यूनर कार दो अज्ञात लोगों के 
खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस घटना की जाँच कर रही है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अटल बिहारी यूनिवर्सिटी 
कोनी में डॉ तरनीश गौतम प्रभारी कुल सचिव है,
23अप्रैल सुबह 6.21 बजे 
अपनी कार क्रमांक CG 10AS 8613 में सवार होकर 
कोनी यूनिवर्सिटी आ रहे थे ।
तोरवा के स्वास्तिक अस्पताल के पास पहुंचे थे ,
उसी समय रोड पर अपने कार को 
आगे बढ़ा रहे थे तभी सामने से सफेद रंग की 
फॉर्चूनर कार क्रमांक CG 10 AT 0017 में 
सवार दो युवक जो आगे चल रहे थे,अचानक 
कार को रोककर ड्राइविंग सीट में बैठे व्यक्ति 
ने गाली -गलौज करते 
हुए गाड़ी से नीचे उतरकर आता है।
जिससे गाली देने से प्रभारी कुलसचिव मना करते है 
और उसके साथी को 
समझाने को बोलते है इतने में दूसरा व्यक्ति 
 प्रभारी कुलसचिव के गाल में एक थप्पड़ मार देता और 
जान से मारने की धमकी देते हुए 
गाली गलौज कर चले जाते है।
घटना की रिपोर्ट तोरवा थाने में 
प्रभारी कुलसचिव ने दर्ज कराई है, 
पुलिस ने अज्ञात फॉर्चूनर कार सवार 
दोनों व्यक्ति के खिलाफ 
बीएनएस के धारा 396,3(5),351 (3)पर 
मामला दर्ज कर लिया है ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले