
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
तखतपुर पुलिस ने दो युवकों को सट्टा पट्टी सहित नगद एक लाख पचासी हज़ार रुपए के साथ पकड़ा है । पुलिस ने आरोपीयों को बाज़ार के अंदर पकड़ा है ।
पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
तखतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नया बस स्टैंड के पास बाज़ार
पारा वेलकम गेट के पास दो युवकों को सट्टा पट्टी खिला रहें है ,दोनों आरोपी मुंगेली से आकर सट्टा का खाई वाली करते है । पुलिस ने आरोपी को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा है,पुलिस को आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि अभिषेक सिंह ठाकुर पिता स्व. पवन सिंह ठाकुर ,मुंगेली शंकरवार्ड मल्हारपारा निवासी है वो और उसका साथी अश्मित गुप्ता ,मुंगेली निवासी के साथ मिलकर सट्टा खिलाते है ।पुलिस ने जाँच किया तो आरोपियों से एक झोला में एक कॉपी जिसमें सट्टा लिखा हुआ था नगदी रकम 1 लाख 85 हज़ार रुपए ,एक मोबाइल फ़ोन बरामद कर जप्त कर,दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2002 के धारा 6 एवं बीएनएस के धारा 112 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज किया है । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।








