बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
युवती से बात करने के विवाद से उपजे
विवाद ने हत्याकांड का रूप ले लिया ।
हत्या कांड में पुलिस
ने 3आरोपियों 2 विधि संघर्षरत अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस और ACCU की टीम ने कड़ी मशक़्क़त से आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोपका चौक निवासी 1मई को ओमप्रकाश यादव का सुरेंद्र गैरेज के पास रहनी वाली एक युवती से दोस्ती थी जिससे घटना के दिन चौक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहा था ।इस बात को लेकर वहीं बगल के घर में किराए में रहने वाले अजीत सूर्यवंशी और ओम प्रकाश यादव का विवाद हो गया था ।इस बात को लेकर ओमप्रकाश यादव,अभिषेक यादव,पंकज साहू,अजय साहू 2 मई को बातचीत करने अजीत सूर्यवंशी और उसके साथीयों सें कलकत्ता स्वीट्स के पास रात 10.30बजे गए थे ,बातचीत के दौरान आशीष सूर्यवंशी,महावीर सूर्यवंशी,रघुवीर सूर्यवंशी और दो विधि संघर्षरत बालक ने गाली गलौज शुरू कर विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दिया और इस दौरान आशीष सूर्यवंशी द्वारा अपने कमर में छुपा कर रखे धारदार चाकू से अभिषेक यादव के गले पर वार कर दिया,हमलें से अभिषेक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया इसके अलावा ओमप्रकाश यादव पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया दोनों को इलाज के लिए उसके दोस्तों ने अपोलो अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने अभिषेक यादव को मृत घोषित कर दिया।वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए ।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल,सीएसपी सिविल लाइन निमेश सिंह,थाना प्रभारी प्रदीप आर्य मोपका चौकी प्रभारी ACCU की टीम के साथ एक टीम गठित की गई जिसके बाद आरोपीयों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया ।पुलिस ने आरोपियों आशीष सूर्यवंशी पिता सुखदेव सूर्यवंशी महावीर सूर्यवंशी पिता संतराम सूर्यवंशी,रघुवीर सूर्यवंशी निवासी संतराम सूर्यवंशी 2विधि संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपीयों को न्यायलय में पेश किया गया है









