बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
समृद्धि विहार में दो शराबी यूवकों ने रात में एक गृहिणी के घर का दरवाजा तोड़कर गाली गलौज करते हुए पथराव कर मारपीट किया ।इस घटना से परिवार दहशत में पीड़ित गृहणी ने सुरक्षा की गुहार सरकंडा थाना में लगाई है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के समृद्धि विहार फेस-3 लगरा कॉलोनी में राजेश तिवारी के घर में किराए से रहने वाली श्रीमती मंजूषा द्विवेदी पति रामेश्वर द्विवेदी निवासी 3मई की रात अपने बच्चों के घर खाना खा कर सो रही थी,रात 11.30 बजे अचानक शटर में जोर-जोर से आवाज आने लगी ,आवाज सुनकर गृहणी जागी तो देखा की घर का दरवाजा तोड़कर गाली गलौज करते हुए शराब पीकर अनुराग सूर्यवंशी,आर्यन सूर्यवंशी ने पथराव करते हुए पिता से विवाद की बात करते हुए गृहणी और उसकी बेटी से मारपीट किया । इसके अलावा आँगन में रखें स्कूटी,गमलें और खिड़की के शीशे को तोड़ -फोड़ किए । रात में हुए इस घटना से परिवार दहशत में है ।पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के धारा 115(2)296 3(5) 324(4)333 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








