ग़तौरी के ग्लोरी ढाबा में देर रात दो छात्र गुटों में मारपीट,पुलिस ने मामला दर्ज किया

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

शुक्रवार को देर रात ग़तौरी स्थित ढाबा में खाना खाने गए छात्र-छात्राओ से वहीं जन्मदिन मना रहे नशे में धुत युवकों से विवाद हो गया,जिससे उनके के साथ युवकों ने शराब के नशे में गाली गलौच करते हुए मारपीट किया । घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है । पुलिस ने 9 युवकों एवं अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
7 मई को कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गतौरी स्थित ग्लोरी ढाबा में दीक्षा वर्मा अपने भाई दक्ष वर्मा और प्रतीक्षा वर्मा,अभिनव सोनी ,प्रियांशु मिश्रा के साथ अपने कार क्रमांक CG-07-BU-9183 में सवार होकर खाना खाने गए थे,खाना खाने के बाद वे सभी घर वापस लौट रहे थे तभी दीक्षा वर्मा ने देखा कि मोबाइल फोन गायब था जिससे वे सभी रात्रि 12.50 बजे ढाबा पंहुचे और मोबाइल फोन ढाबा से लेकर जाने लगे तो वहाँ मौजूद जहां शिवांश शुक्ला, अक्षय साहू, शिवम दुबे, अक्षय सोनी, चारू देवांगन, शिवम शराफ, आकाश शराफ, यश सराफ, अमन ठाकुर अपने अन्य साथी के साथ अक्षय सोनी का ग्लोरी ढाबा के सामने जन्मदिन मना रहे थे,शिवांश शुक्ला ने अभिनव सोनी को कहा कि प्रियांशु मिश्रा को समझा दो नही तो मार पडेगी, तब अभिनव ने आपस में बात करने के लिए कहा, तब सभी लोग नशे की हालत में मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, बेल्ट, कडा से मारपीट किये ,अभिनव सोनी के चेहरा, सीना, पीठ, दक्ष वर्मा के गर्दन सीना, प्रियांशु मिश्रा के चेहरा में चोंट लगी है। मारपीट के दौरान मेरा मोबाईल को तोडफोड कर दिये जिससे मोबाईल क्षतिग्रस्त हो गया, तथा सोने की दो अंगूठी कहीं गिर गया ।
घटना की रिपोर्ट कोनी थाना में दीक्षा वर्मा ने दर्ज कराई है,पुलिस ने शिवांश शुक्ला, अक्षय साहू, शिवम दुबे, अक्षय सोनी, चारू देवांगन, शिवम शराफ, आकाश शराफ, यश सराफ, अमन ठाकुर अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस के धारा 191(2)296,324(3),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले