सीएसआर मद से एसईसीएल एनटीपीसी हिर्री माइंस ने जिले के विकास के लिए 1590 लाख रुपए दिए

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

उद्योगों द्वारा सिर्फ़ कंपनियों को लाभ कमाकर देना नहीं है,जिस क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां संचालित होती है वहाँ के सामाजिक,पर्यावरणीय हित और विकास के लिए आर्थिक योगदान देना पड़ता है ।सीएसआर मद से जिलें को वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक पिछले 3 वर्षों में 1590 लाख रुपए मिलें है,जिससे क्षेत्रीय विकास हो सके ।

रायपुर उद्योग मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार,बिलासपुर जिले में संचालित विभिन्न उदगोयों से सीएसआर मद से प्राप्त धन राशि:2023-24 में NTPC सीपत में से 135 लाख रुपये ,
SECL से 94.लाख 10 हज़ार रुपये,
हिर्री डोलमाइंट खदान से 115 लाख रुपये
मिले एवं 2024-25 में:
**एनटीपीसी सीपत से 61.75 लाख रुपये
**हिर्री डोलमामाइट 63 लाख रुपए 25 हज़ार रुपए,
**एसईसीएल से 545 लाख रुपए 93हज़ार ।
**2025-26 में प्राप्त सीएसआर फंड से जारी राशि:एसईसीएल से 123.98 लाख रुपए,एनटीपीसी सीपत से 407लाख 44हज़ार रुपए और हिर्री डोलामाइंट से 43.05 हजार रुपए ।
कुल 2023-24 से जनवरी 2025-26 तक सीएसआर मद से बिलासपुर जिले को अब तक 1590.10लाख रुपए विकास के लिए उद्योगों से पिछले 3वर्षों में मिला है ।

**सीएसआर मद क्या है:CSR का मतलब “कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व” है यह एक व्यावसायिक मॉडल है ,जिसके तहत कंपनियां केवल लाभ कमाने के बजाय समाज, पर्यावरण और हितधारकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती है।
सरल शब्दों में, यह कंपनियों द्वारा सामाजिक और पर्यावरणीय सुधारों के लिए किए जाने वाले स्वैच्छिक या अनिवार्य योगदान है ।
CSR के मुख्य बिंदु:
क्या है? यह कंपनियों द्वारा अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों (जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण) के लिए खर्च करना है।
अनिवार्य प्रावधान (भारत): कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुसार, भारत में उन कंपनियों को (जिनका टर्नओवर, नेटवर्थ या लाभ एक निश्चित सीमा से अधिक है) अपने पिछले तीन वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का कम से कम 2% CSR गतिविधियों पर खर्च करना अनिवार्य है।
उद्देश्य: सामाजिक विकास को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण, और कंपनियों की ब्रांड छवि में सुधार करना।
क्षेत्र: शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, ग्रामीण विकास, और महिला एवं बाल कल्याण।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले