एक्सिस बैंक से इंश्योरेंस के नाम से क्रेडिट कार्ड का नंबर ओटीपी लेकर 1 लाख 94 हज़ार की ऑनलाइन ठगी

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

फिर एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई पुलिस द्वारा बार-बार अपील करने के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं और सायबर ठगों के जाल में फंस रहे है,बैंक द्वारा ओटीपी नहीं मांगा जाता है इसके अलावा ऑनलाइन अरेस्ट भी नहीं होता है,लाटरी के इनाम और कोई भी जानकारी अज्ञात व्यक्ति को नहीं देने की अपील करने के बाद भी समझ नहीं रहे और अपने एटीएम कार्ड का सीवी नंबर बता कर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं । ऐसे ही ठगी का एक और मामलें में महिला ने करीब दो लाख रुपये गंवा दिए ।

बुधवार 29 अप्रैल को नौरीन अहमद पिता स्व.ए एच खान उम्र  वर्ष रामा लाइफ़ सिटी के निवासी ऐसिक्स बैंक से फ़ोन आता है कि इंसोररेंश के सहायता के नाम से ओटीपी मांगा जाता है जिस पर मना कर दिया जाता है फिर बैंक हेल्प लाइन से फ़ोन आने की बात कही जाती है,उसके बाद फिर फ़ोन आता है जिस दोबारा मना किया जाता है उसके बाद क्रेडिट कार्ड के नम्बर बताया जाता है,जो सही होता है ।इसके बाद महिला को विश्वास हो जाता है और अपने ऐक्सिक्स बैंक का क्रेडिट कार्ड का नंबर और कार्ड का सीवी नंबर व ओटीपी बता देती है ,इसके बाद 1 लाख 94 हज़ार 685 रुपये ट्रांसफर हो जाने का पता चलता है पूछने पर 48-72 घंटे बाद वापस आ जाने की बात कही जाती है 5-6दिन इंतज़ार के बाद बैंक में पता करने पर खाते में पैसा वापस नहीं आने के बाद ठगी का आभास होता है ।पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस और सायबर सेल में की है पुलिस ने बीएनएस के धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले