
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
जिला कलेक्टरसंजय अग्रवाल की अध्यक्षता में मंथन सभागृह में जिला खनिज न्यास परिषद की वार्षिक बैठक संपन्न हुई ।जिसमें जिला खनिज न्यास समिति के सदस्य ,विधायक,एसपी,जिला पंचायत के सीईओ,निगम आयुक्त,एसडीएम बैठक में शामिल हुए सर्वसम्मति से 2026-27 के शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल,एवं जिलें के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 150 करोड़ रुपए अनुमोदित किए गए ।
जिला खनिज न्यास परिषद की बैठक में प्रमुखरूप से अनुमोदित हुए कार्यो की सूची:
***शिक्षा-के लिए 31 करोड़ 64 लाख रुपए जिसमें प्रमुख कार्य होंगे महाविद्यालयों ,शिक्षा सेंटर,स्कूलों में शेड व कक्ष निर्माण ।
पेयजल के लिए -5 करोड़ 60 लाख रुपये ।
***स्वाथ्य सुविधा के लिए-16 करोड़ रुपये ।
महिला एवं बाल कल्याण के लिए -6 करोड़ रुपये ।
***पर्यावरण संरक्षण एवम प्रदूषण नियंत्रण के लिए-11 करोड़ रुपये ।
***वृद्ध एवं दिव्यांगजनों कल्याण के लिए-10 करोड़ 35 लाख रुपये ।
***कौशल विकास के लिए-8 करोड़ रुपये ।
इसके अलावा प्रत्येक विधान सभा में एक -एक सियान सदन,पुलिस विभाग को दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता के लिए 3एम्बुलेंस ,जिला न्यायलय नेहरू चौक से गोल बाज़ार तक भूमिगत बिजली लाइन बिछाने,मल्हार मंदिर में शेड निर्माण,पुलिस ग्राउण्ड के मंच का कायाकल्प,
मंगला तिफरा,उसलापुर,बहताराई में मुक्तिधाम निर्माण,जिले के सभी विकासखंडों के चुनिंदा ग्राम पंचायतों में मॉडल आँगनबाड़ी केंद्र का निर्माण,ट्रैफ़िक नियंत्रण के लिए हाईड्रा के लिए अनुमोदन किया गया ।
बैठक में विधायक धरम लाल कौशिक,धर्मजीत सिंह,सुशांत शुक्ला,अटल श्रीवास्तव,दिलीप लहरिया ,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह,निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे,जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ,एसडीएम श्रीमती आकांशा त्रिपाठी,एवं शासी निकाय परिषद के सदस्य,विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।








