ग़तौरी स्थित फ़ार्म हाउस में जुआ खेलते फ़ार्म संचालक सहित 8 पकड़ाए,नगदी 3 लाख 80हज़ार रुपए 5कार 11 मोबाइल फोन जप्त

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव रविवार की रात पुलिस कों मुखबिर से से सूचना मिली की गतौरी के 
एक फ़ार्म हाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है ,पुलिस ने आला 
अधिकारियों को इसकी जानकारी दी,जुआरियों को पकड़ने के 
लिए एक टीम गठित की गई ।
फ़ार्म हाउस में दबिश देकर पुलिस ने घेराबंदी कर फ़ार्म हाउस संचालक सहित 8जुआरियों को 
गिरफ्तार कर 3लक्ज़री कारें,2 थार 11 मोबाइल फोन 3 लाख 80 हज़ार रुपए 
मौके से पुलिस ने जप्त कर,जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है ।

रविवार की रात कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गतौरी स्थित फ़ार्म हाउस में जुआ खेला 
जा रहा है आलाधिकारियों के निर्देश पर सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह एसडीपीओ 
कोटा नूपुर उपाध्याय,कोनी थाना प्रभारी गोपाल सत्पथी,उपनिरीक्षक कमल बंजारे को शामिल 
कर टीम गठित की गई ।
फ़ार्म हाउस में दबिश दी गई तो फ़ार्म हाउस संचालक सहित 8जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है ।
(1) फ़ार्म हाउस संचालक मनीष शर्मा पिता लक्ष्मण शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी 
विनोबा नगर ।
2)दीपक अग्रवाल पिता क्रांति लाल अग्रवाल 37वर्ष कुदुदंड हाल मुकाम 
रामा लाइफ सिटी सकरी ।
3)मुन्ना गोयल उर्फ़ भुवनेश्वर पिता आनंद प्रकाश उम्र  वर्ष 46 निवासी महिमा टावर के 
पास राजीव गांधी चौक ।
4)नीरज शर्मा पिता रनवीर शर्मा 43 वर्ष विद्या नगर गायत्री मंदिर ।
5)रोशन सिंह ठाकुर पिता वीरेंद्र सिंह 38 वर्ष ओम नगर जरहाभांटा ।
6)विकास सिंह पिता कृष्ण कुमार 37 वर्ष एलआईजी-199 दीनदयाल कॉलोनी मंगला ।
7)चन्द्रकिशन अग्रवाल पिता रघुवीर प्रसाद 42वर्ष शांति नगर मंगला ।
8)मयंक सोनकर पिता श्रीकांत सोनकर 20वर्ष निवासी पाली,कोरबा हाल 
मुकाम सिरगिट्टी नया बस स्टैंड ।
पुलिस ने आरोपी से नगदी 3 लाख 80हज़ार 
रुपये 52ताश पत्ती,11 मोबाइल 
फोन,5 कारें,स्कार्पियो क्रमांक CG10CB0075
हुंडई क्रेटा कार क्रमांक CG10BK6600 ,थार 
क्रमांक CG10बीएस7761,थार क्रमांक CG12BM7714 जप्त कर पुलिस ने 
आरोपीयों के खिलाफ जुआ एक्ट 3,5 बीएनएस की धारा 
112 के तहत कार्रवाई की है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले