
9203679426 9827179426
बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़ –शरद यादव
कांग्रेस नेता मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष को फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम अश्लील गाली गलौज कर धमकी देखकर बार -बार उकसाने और दम है तो मुझे गोली मार के दिखा करके फ़ेसबुक सोशल मीडिया में एक युवक द्वारा पोस्ट कर परेशान किया जा रहा है ।जिसकी शिकायत जनपद उपाध्यक्ष ने मस्तूरी थाने में दर्ज करायी है । पुलिस ने फ़ेसबुक आईडी के आधार पर आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जाँच कर रही है कुछ महीने पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पर ऑफिस में ताबड़ तोड़ हत्या के प्रयास में फायरिंग हुआ था,जिसके सभी आरोपी जेल में बंद है ।
मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नितेश सिंह पिता श्रीराम कुमार सिंह 35 वर्ष जनपद पंचायत मस्तूरी में कांग्रेस पार्टी से जनपद उपाध्यक्ष है । जनपद उपाध्यक्ष ने मस्तूरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसमें उन्होंने ने बताया है कि 11मई को उनकी शादी की सालगिरह था फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों एवं रिश्तेदारों का बधाई संदेश आ रहा था ,कल 17 मई को दोपहर 3 बजे प्रियांशु सिंह फेसबुक सोशल मीडिया से मैसेज आया कि “नितेश सिंह अगर तुम में दम है तो गोली मारके दिखा “ऐसा मैसेजे कर गाली -गलौज कर परेशान किया जा रहा है । जिसकी शिकायत सोशल मीडिया के स्क्रीन शॉट के आधार पर मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है,पुलिस ने आरोपी फेसबुक आईडी के आधार पर प्रियांशु सिंह व्यक्ति के ख़िलाफ़ धारा 296 ,351(4),55 के तहत मामला दर्ज कर लिया है,कुछ महीने पूर्व कांग्रेस नेता जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में घुसकर ताबड़ तोड़ फायरिंग हुई थी,हमले में बाल-बाल बचे थे एक घायल हुआ था,पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया था एक आरोपी अभी तक फरार है ।








