बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

9203679426 9827179426
कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो गांवों में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री कर रहा है ,सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 56लीटर महुआ शराब जप्त किया है ।पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
पहले मामलें में मुखबिर के निशानदेही पर घर पहुंचकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया ।आरोपी के घर में एक व्यक्ति मिला पता पूछने पर अपना नाम प्रताप मरावी पिता हरिशंकर मरावी उम्र20 वर्ष निवासी अमतरा कोनी का रहने वाला बताया जिसे पूछताछ करने पर आरोपी के घर के आंगनपरछी में रखा एक 05 लीटर क्षमता वाली हरे रंग की प्लास्टिक डिब्बा में भरा 05 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1हज़ार रुपये 1 लीटर क्षमता वाली पानी बॉटल में 1लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 200 रूपये कुल 6 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200रुपये ।
दूसरे मामलें में उमेश वर्मा पिता स्व० राम कुमार वर्मा उम्र 30 वर्ष जलसो निवासी कोनी आरोपी के घर के आंगन परछी में छिपाकर रखे 3 डिब्बा में 15-15 लीटर की क्षमता वाली पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा में भरा 15-15 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 45 लीटर एक 5लीटर क्षमता वाली हरा रंग के प्लास्टिक डिब्बा में भरा हुआ 5लीटर कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10,000 रू को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।








