लोखंडी ब्रिज के पास भाटिया कोल डिपों के कर्मचारी से बेसबॉल से हमला कर स्कूटी सवार चार लुटेरों ने मोबाइल फ़ोन नगदी तीन हजार रूपये लूटकर फरार हो गए

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/25 मई-सोमवार (अरपा प्रवाह न्यूज़)सुनसान लोखंडी रोड पर देर रात लूटपाट होने लगा है ये लोखंडी ब्रिज हाइवे रोड से जुड़ा हुआ है,ओवर ब्रिज के नीचे भाटिया ग्रुप की कोल डम्पिंग साइट् है कल देर रात मोटरसायकल में सवार होकर दो कर्मचारी डिपों जा रहे थे तभी दो स्कूटी में 4 लोगों ने अचानक कोल डीपों के कर्मचारियों पर बेसबाल से हमला कर मारपीट करने लगे और मोबाइल और नगदी रकम लूट कर फरार हो गए घटना देर रात की है ।

सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोखंडी हाइवे ब्रिज के नीचे स्थित भाटिया कोलवाशरी है, जहाँ पर प्रकाश सिंह राजपूत,दिनेश पटेल काम करते है,कल 24-25मई की दरमियानी रात दोनों अपने मोटर सायकल में सवार होकर कोल डिपों जा रहे थे तभी पीछे से दो स्कूटी में सवार होकर लोखंडी ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे थे तभी चार युवक 20-25साल के रहे होंगे आए और उन्होंने ने प्रकाश सिंह राजपूत के जेब में रखे मोबाइल को छीन लिया फिर और बेसबाल से मारपीट करने लगे इसी दरमियान पीछे से दिनेश पटेल आ रहा था उसके पीठ पर बेसबाल से हमला कर मारपीट कर गाली गलौज करते हुए दो स्कूटी  में सवार चारों आरोपी युवक लोखंडी की ओर कच्चे रास्ते की ओर भाग गए ।आरोपियों ने एक सैमसंग मोबाइल फ़ोन और कवर के अंदर रखे 3 हज़ार रुपये लूट लिये,जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने सकरी थाने में दर्ज कराया है, पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ धारा 115(2)2963(5)304(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले