सरकंडा के दो गुटों में गैंगवार होने की आशंका पिछले दो दिनों से लगातार माहौल गरमा रहा है आम नागरिकों में भय व्याप्त

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

सरकंडा में दो गुटों में पिछले दो दिनों से आपसी रंजिश के चलते बहस बाजी,गाली-गलौच चल रहा है,एक गुट ने समझौते के नाम से आज रात एक जगह एकत्रित हुए जहाँ बहस बाजी ,गाली-गलौच हुई उसके बाद घटना ने मारपीट का रूप ले लिया फिर दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है ।

क्राइम रेट में सरकंडा पूरे जिले में सबसे टॉप पर है,मारपीट,गुण्डागर्दी की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है,पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है,जिससे आम जन मानस में दहशत और भय व्याप्त है, पुलिस इन घटनाओं को रोक नहीं पा रही है जिससे किसी दिन बड़ी वारदात होने की आशंका है,अभी भी सरकंडा पुलिस को किसी बड़ी घटना का इंतिजार है,प्रार्थी से जायदा आरोपी की आवभगत होती है ,इसलिए सरकंडा क्राइम रेट में टॉप पर है और कार्यवाही के मामले पीछे है,पुलिस साठगाँठ आम जनता में डर पैदा कर रहा है,गली मोहल्ले के चौक चौराहों में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होना पुलिसिया कसावट में कमी है,देर रात अगर कोई पुलिस को सूचना या शिकायत दर्ज कराए तो आरोपी घटना को अंजाम देकर निकल जाते और पुलिस पहुँचती नहीं है,कल रात पुराना सरकंडा में रात में जोरापारा,नया सरकंडा बंगाली पारा तीनों गुटों में जमकर मारपीट,गाली-गलौच हुआ थाने में भी एक दूसरे गुटों का मजमा लगा रहा,थाने में आजकल आरोपी अंदर तक पंहुच जा रहे है,उनको पुलिस का डर नहीं है।इस तरह अगर पुलिस मामलें में ठोस कार्यवाही नहीं करेगी तो भविष्य में गैंगवार और खूनी संघर्ष होने की आशंका है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले