विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह बेमेतरा कलेक्टर-एसपी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गरिमा के अनुरूप प्रोटोकॉल पालन नहीं करने पर दी चेतावनी सुधर जाए

 

बिलासपुर/बेमेतरा/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह  बेमेतरा कलेक्टर एसपी पर प्रोटोकॉल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के गरिमा अनुरूप व्यवहार व आचरण नहीं करने पर भड़क गए अधिकारियों  को खुले मंच से दी चेतावनी सुधार जाए ,अधिकारियों याद दिलाई अपने 15 वर्षों मुख्यमंत्री के कार्यकाल की कभी ऐसी अव्यवस्था नहीं देखा उनके तेवर देखकर अधिकारियों के पसीने छूट गए । आगे देखना है अधिकारियों पर क्या कार्यवाही होती है ।

31 मई मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन बेमेतरा जिले में आयोजित हुआ ।जिसमें विधायक दीपेश साहू के सामूहिक विवाह योजना में शादी हुआ उसी कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनका पूरा मंत्री मंडल पहुंचे थे ।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के उपस्थित में हुए कार्यक्रम में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पर मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल और गरिमा अनुरूप व्यवस्था नहीं होने पर भड़क गए,उन्होंने कहा की पीछे से आकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने पर कहा कि ये प्रोटोकॉल नहीं होता मुख्यमंत्री की एक अलग गरिमा होती है ,उसके अनुरूप कार्यक्रम नहीं हो रहा है ,कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था थी,यहाँ तक पिछले ढाई घण्टे के समय में कोई अच्छी जगह नहीं ढूँढ पाए जहाँ मुख्यमंत्री और उनका पूरा मंत्रीमंडल बैठ सकेअगर कलेक्टर,एसपी कों ये बात पता नहीं है तो मैं बता रहा हूँ और ये सब सीखे दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी दी ।

डॉ रमन सिंह ने अपने 15वर्षों के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ऐसी कोई घटना नहीं होने की बात कही,अव्यवस्थाओं को लेकर पहली बार शांत स्वाभव के माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री का भड़कना  ये बताता है कि प्रदेश में अफ़सरशाही हावी है ,यहाँ तक के अफ़सर इतने बेलगाम हो गए है की अपने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल को भूल गए जबकि पूरा प्रदेश सरकार,केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ,विजय शर्मा और मंत्री विधायक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।उसके बाद भी ठीक से व्यवस्था नहीं होने और कार्यक्रम में सही ढंग से कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई ।

अब आगे देखना ये है की बेमेतरा कलेक्टर और एसपी पर इस अव्यवस्था के लिए क्या कार्यवाही होती है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले