
9203679426 9827179426
बिलासपुर/1 जून -सोमवार (अरपा प्रवाह न्यूज़ )
कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की बेलटुकरी गांव में अवैध रूप से महुआ शराब की खेप रखा हुआ है,पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो आरोपियों से कुल 97 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 19 हज़ार रुपये को जप्त कर ,आरोपियों के ख़िलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी में मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर छापा मारकर अवैध महुआ शराब बेचने के लिए रखे आरोपी शत्रुघ्न उर्फ भुरू वर्मा पिता बलराम वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी बेलटुकरी घर के किनारे बने झोपड़ी में 45लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 8600रुपये जप्त की है। वहीं एक दूसरे आरोपी बेलटुकरी निवासी आरोपी महिला लता बाई पति गिरवर वर्मा के कोलाबाड़ी में छापा मारकर 52लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 10400 रुपये को जप्त कर ।
पुलिस ने आरोपी युवक और महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के 34(2)के तहत मामला दर्ज कर लिया है।








