बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
शहर में दो हत्या होने से सनसनी फैल गई है,सिरगिट्टी क्षेत्र में शराब पिलाने के बात के दौरान हुए विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई। इसी प्रकार शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में में 64 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी पर चरित्र सन्देह के चलते चापड़ से हमला कर हत्या कर दी
पहली घटना सोमवार -मंगलवार की दरम्यानी रात सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 46 नयापारा गणेश नगर के गली की है ,सुबह मोहल्लेवासियों ने गली में रक्तरंजित लाश की सूचना थाने में दी पुलिस मौके पर पहुची तो मृतक की पहचान नयापारा गणेशनगर के 26 वर्षीय इरफान खान उर्फ बघीरा पिता शेख खलील खान, के रूप में करने के बाद पतासाजी की तो

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला कि मृतक का परिचय मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों से था। घटना से पहले मृतक और दोनों भाई को एक साथ बैठकर नशा करते देखा गया, सम्भवतःइसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज विवाद हुआ था, सन्देह है कि विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों ने मिलकर इरफान पर हमला किया और भारी पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस मामले के एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं उसके भाई की तलाश की जा रही है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड ,फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर ,आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जाँच कर रही है ।मृतक के परिजनों, दोस्तों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ।
दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगला दिनदयाल कॉलोनी निवासी बांचू पिता बनाऊ सोनवानी उम्र 64 वर्ष अपनी पत्नी सुमित्रा सोनवानी उम्र 60 वर्ष के चरित्र पर शंका करता था,उससे किसी और व्यक्तियों से बात करना पसंद नहीं आता था । इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ तो घर में रखे चापड़ से पत्नी पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल पीड़िता की मौके पर मौत हो गई,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।








