बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
चकरभाँटा धमनी रोड पर एक स्कूटी सवार को अज्ञात तीन युवकों ने जो मोटर साइकिल में सवार होकर आए थे,जेब में रखे नगदी रुपये ,स्कूटी मोपेड को गर्दन में चाकू रखकर लूट कर फरार हो गए।घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराया है ।
पीड़ित सुनील यादव पिता मोहन यादव उम्र 34 वर्ष निवासी सेवार ने चकरभांटा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि नर्मदा कोल्डड्रिंक्स में हाउस कीपिंग का काम करता है,मंगलवार 16 जून को अपने स्कूटी क्रमांक CG 10 ED 9432 में सवार होकर अपने गांव रात करीब 10.30 बजे लौट रहा था ,मेन रोड खदान के पास धमनी पहुँचा था तभी पीछे से 3अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल में सवार होकर आ रहे थे उसमें से एक व्यक्ति ने जोरदार थप्पड़ मारा तो स्कूटी सवार युवक रोड में गिर गया । मोटर साइकिल सवार तीनों आरोपी गाड़ी से उतरकर स्कूटी सवार के पास पहुंचे और जो रुपये पैसा,मोबाइल फोन और अन्य सामान को अपने पास रखने लगे फिर अचानक आरोपियों के मोटर सायकल की चाबी नीचे गिर गया जिसकी तलाश में मोबाइल का टार्च जलाया तो उनका हुलिया पीड़ित ने देख लिया आरोपियों में एक दुबला-पतला गोरा रंग दूसरा व्यक्ति ठिकाना दाढ़ी वाला,तीसरा व्यक्ति काला बड़ी-बड़ी आँखे वाला था ।
आरोपियों ने पीड़ित को पकड़कर गर्दन में चाकू अड़ा दिया और एक दूसरा व्यक्ति की तलाशी लेकर जेब में रखे 4 सौ रुपये निकाल लिया फिर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे और स्कूटी की चाबी निकालकर स्टार्ट कर चले गए थोड़ी दूर जाने के बाद मोटर साइकिल सवार तीनों वापस लौटे उनमे से एक आरोपी पीड़ित को पहचाने जाने का डर सताने लगा तो आरोपी ने युवक कों खत्म कर देने की बात कहने लगे और चाकू निकाल रहे थे तभी एक कार आता दिखाई दिया जिसकी रोशनी पड़ने पर आरोपी पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए जिससे उसकी जान बच गई ।
किसी तरह एक व्यक्ति की मदद से मोबाइल फ़ोन माँग कर पुलिस 112 नंबर में फ़ोन किया तो घटना स्थल में 112नंबर पहुँचा तो आरोपियों की इधर-उधर कुछ दूर तक तलाश करने पर कोई पता नहीं चला घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने चकारभाटा में दर्ज कराया है,पुलिस ने 3 अज्ञात मोटर साइकिल सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।








