सरगांव स्थित कुसुम प्लांट में सुधार कार्य करते गर्म मटेरियल गिरने से 3मजदूर झुलसे,अपोलो में भर्ती

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/शनिवार-अरपा प्रवाह न्यूज़

मुंगेली जिला के सरगांव इलाके धमनी प्लांट में हाईड्रोलिक सिस्टम में सुधार करते समय गर्म रा मटेरियल गिरने से 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए ,जिन्हें इलाज हेतु गंभीर अवस्था में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने फैक्ट्री के मैनेजर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है ।

घटना गुरुवार 18 जून की है,मुंगेली जिला के सरगांव के धमनी स्थित कुसुम स्मेलटर्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में सुबह 6.30बजे सूचना मिली कि हाईड्रायोलिक सिस्टम में कुछ गड़बड़ी हो गई प्लांट के अमित कुमार मैकेनिकल टीम के साथ सुधार कर रहे थे अचानक ट्रांसफ़र चुट का सी. सी. डोर अधिक खुल गया ।जिससे अन्दर का गर्म मटेरियल नीचे प्लेटफार्म  में खडे अमीत कुमार , अमरेश दत्ता ,योगेश मीना झुलस गये ।जिन्हें प्लांट के एम्बुलेंस से ईलाज के लिए घायलो को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया ।
कंपनी के मैनेजर की लापरवाही से प्लांट के किलन नं 1 ट्रासफर चुट खराब होने पर बनाने के लिए कोई उचित ब्यवस्था नही की गई थी, इसके कोई सुरक्षात्मक उपाय प्लांट संचालक द्वारा नही किया गया था ।जिससे ये घटना घटित हुई है ,और प्लांट के तीनो कर्मचारियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा ।घटना में घायल हुए प्लांट के कर्मचारी ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है ।
पीड़ित योगेश मीना पिता रमेशचन्द्र मीना उम्र 46 वर्ष शिवपुर माखन नगर ,जिला होशंगाबाद (नर्मदापुरम) मध्यप्रदेश ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है ।

पीड़ित कि रिपोर्ट पर पुलिस ने राजेश तिवारी कुसुम स्मेलटर्स प्राईवेट लिमिटेड के मैनेजर के खिलाफ धारा 125(a)289 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस घटना की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले