
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ –शरद यादव
रेलवे कॉलोनी में सुबह घर के सामने झाड़ू लगा रही एक महिला से स्कूटी सवार तीन युवकों ने गले में पहने सोने की चैन को छीन कर फरार हो गए,पीड़ित महिला के पति ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी भानु प्रकाश पिता जीपी सिंह 38 वर्ष रेलवे में लोको पायलट है।उनकी पत्नी श्रीमती संजू कुमारी ने अपने पति को फोन कर जानकारी दी कि 15 जून को सुबह 6.00बजे घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी,घात लगाकर बैठे स्कूटी सवार तीन युवकों ने मौका देखकर महिला के गले में पहने सोने की चैन को झपटा मारकर फरार हो गए,अचानक हुई घटना से महिला हड़बड़ा गई और कुछ दूर दौड़ लगाई तो आरोपी फरार हो गए।महिला के अनुसार लुटेरों का हुलिया स्कूटी चलाने वाला युवक नीले रंग का शर्ट और नीले रंग का जींस पहने हुए था बीच में बैठा युवक सफेद रंग का शर्ट पहने हुआ था एवं आखिर में बैठा युवक सफेद रंग का टी-शर्ट पहने हुआ था ।महिला ने बताया कि सफेद टी -शर्ट पहने हुए युवक ने झपटा मारकर चैन छीनकर भाग तीनों युवक भाग गए । घटना की रिपोर्ट पीड़ित महिला के पति ने पुलिस में दर्ज कराई है ।पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवार युवकों के खिलाफ धारा 3(5),304(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








