
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तोरवा स्थित साई धाम कॉलोनी के एक मकान में बड़े पैमाने पर मोबाइल में सट्टा खिला जा रहा है ,रात में पुलिस ने आरोपी के मकान में छापा मारकर सट्टा खिलाते हुए 4आरोपियों को पकड़ा है ,आरोपियों से पुलिस ने 50 हज़ार नगदी रुपये,40 सट्टा पट्टी 4 मोबाइल फोन एक स्कॉर्पियो,3 मोटर साइकिल जप्त किया है । पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि साईं धाम कालोनी आरोपी किशन बजाज के घर में मोबाइल के ज़रिए सट्टा खिलाया जा रहा है,पुलिस आरोपी के घर छापा मारकर सट्टा खिलाते हुए (1)किशन चंद बजाज पिता गोधूमल बजाज उम्र 66 वर्ष सांईधाम कालोनी तोरवा (2)दिनेश कुमार वाधवानी पिता परसराम वाधवानी उम्र 39 वर्ष फजल वाडा (3)भैया लाल सोनकर पिता वंशु सोनकर उम्र 39 वर्ष आरपीएफ कालोनी तोरवा हाल मुकाम नयापारा झोपडा पारा (4)मनोहर लाल खत्री पिता सामन दास हीरानंद उम्र 63 वर्ष गांधी नगर भोपाल म.प्र.क्वार्टर नंबर 1036 थाना गांधी नगर जप्त सामग्री 4मोबाइल फ़ोन वीवो कंपनी ,वन प्लस कंपनी एक ,सैमसंग कंपनी ,लावा कंपनी नगदी 50 हज़ार 690 रुपए,सट्टा पट्टी 40 नग ,1 कैलकुलेटर 3पेन एक स्कॉर्पियो क्रमांक CG 04 PW 3311, मोटर सायकल क्रमांक CG10 KH 7430 ,पैशन मोटर सायकल क्रमांक CG11 CD 0570 को पुलिस ने जप्त किया है ।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 6,7,112 के तहत मामला दर्ज किया है ।








