बिलासपुर/रायपुर-अरपा प्रवाह न्यूज़
शराब घोटाले में तीन साल से फरार चल रहे कांग्रेस नेता पूर्व कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रामगोपाल रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा के दफ्तर पहुंचे और सरेंडर कर दिया ।मेडिकल जांच के बाद रायपुर कोर्ट में पेश किया गया ,जहाँ से कोर्ट ने 17 जुलाई तक आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो के कस्टेडियल रिमांड में भेज दिया है
रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष अदालत से स्थायी वारंट भी जारी था। रामगोपाल अग्रवाल अपने बेटे वैभव अग्रवाल के साथ ईओडब्ल्यू कार्यालय, रायपुर पहुंचे थे। एक दिन पहले ही ईओडब्ल्यू ने वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की थी।
कोर्ट ने उन्हें 17 जुलाई तक ई वो डब्ल्यू की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम उनसे मामले में पूछताछ करेगी।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट पहुंचे थे।








