बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
सरकंडा के मार्क हॉस्पिटल के सामने गली में स्थित जमीन का ढाई वर्ष पूर्व 1 करोड़ 45 लाख रुपये में बेचने का सौदा कर 13 लाख 60 हज़ार रुपये एडवांस लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने और एडवांस राशि वापस नहीं करने पर पीड़ित ने अपने पैसे वापस माँगा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए पैसा वापस नहीं किया ।घटना की रिपोर्ट पुलिस ने एक युवक और महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है ।
सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार योगेश मिश्रा पिता लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा उम्र 46 वर्ष वीआईपी कॉलोनी राजीव विहार निवासी जमीन खरीदी बिक्री का कार्य करता है जिसका लोयला स्कूल रोड में कान्हा एंडसंस के नाम से राजकिशोर नगर में ऑफिस है,ढाई वर्ष पूर्व अश्विनी केशरवानी के माध्यम से एक पारिवारिक कार्यक्रम में राजेश सोनी,ममता गुप्ता जांजगीर- चांपा में परिचय हुआ जिसमे उन्होंने ने बताया की सरकंडा के मार्क हॉस्पिटल के सामने गली में एक जमीन है,जिसे बेचना चाह रहे है ।इसके बाद अश्वनी केशरवानी ,संस्कार गुप्ता के साथ राजकिशोर नगर स्थित ऑफिस में बैठक हुआ फिर जमीन देखने गए उसके बाद जमींन पसंद आने पर मार्क हॉस्पिटल सरकंडा स्थित मौजा पटवारी हल्का नंबर 20 खसरा नंबर 500 ,529/1 के शामिल खसरा नंबर 530/1 ,531/1(वर्तमान खसरा नंबर 529/1शामिल खसरा नंबर 530/12 ,531/10 )रकबा 52 डिसमिल जमीन का सौदा 1 करोड़ 45लाख रुपये में तय हुआ ।जिसका एग्रीमेंट 6 दिसंबर 2023 को ममता गुप्ता के द्वारा अधिकृत राजेश सोनी नाम से आम मुख्तियारनामा किया गया बयाना राशि ममता गुप्ता को 4 लाख रुपये चेक IDFC बैंक व्यापार विहार ब्रांच के नाम से और राजेश सोनी को बैंक खाते का चेक और यूपीआई के माध्यम से 9 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया फिर कुछ दिन बाद जमींन की रजिस्ट्री करने को बोलने पर राजेश कुमार सोनी द्वारा बहाना बनाकर इधर -उधर घूमाने लगे इसके बाद कई बार जमीन की रजिस्ट्री कराने को बोला गया और रजिस्ट्री नहीं कराने पर एग्रीमेंट में दिए एडवांस राशि वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे और पैसे वापस नहीं किया । जिससे पीड़ित परेशान हो गया और ढाई वर्ष तक घूमने के बाद घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी राजेश सोनी,ममता गुप्ता के खिलाफ धारा 420,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








