बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय कोनी में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए,कार्यक्रम में “वृक्ष एटीएम वाहन “पौधे तुहाँर द्वार “ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।जिसके माध्यम से निशुल्क पौधे का वितरण किया जाएगा ।
इसके अलावा कार्यक्रम में सभी को पौधेरोपण और पर्यावरण के संरक्षण लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शपथ दिलाया ।पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वाविद्यालय में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम में शामिल हुए ,जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने वृक्ष एटीएम वाहन “पौधा तुहाँर द्वार “ निशुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,”एक पेड़ माँ के नाम अभियान “ विश्विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए लेकिन सिर्फ पेड़ लगाने से जिम्मेदारी खत्म नहीं होती है,उस पेड़ का निरंतर देखभाल करना भी जरूरी है ।
वन महोत्सव कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ,कांग्रेस विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया,महापौर श्रीमती पूजा विधानी कलेक्टर संजय अग्रवाल,नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे,नगर निगम के उप-नेता प्रतिपक्ष पूर्व पार्षद राजेश सिंह,जिला प्रशासन,वन विभाग,छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।









