तोरवा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बदमाशों में होड़,कोई चाकू लेकर तो कोई भाला दिखाकर आम लोगों में दहशत फैला रहे थे,पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

दिन-दहाड़े पिछले दो दिनों से तोरवा थाना क्षेत्र में गुंडा-बदमाशों  ने आतंक फैला रहे थे ,खुले आम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे और आम लोगों में दहशत फैला रहे थे ।एक बदमाश चाकू दिखाकर तो दूसरे ने भाला लहराकर दहशत फैलाया था पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया ।पुलिस ने भले ही सूचना पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है,बेख़ौफ़ होकर हथियार लहरा रहे हैं ।तोरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े बोल बम चौक पर एक युवक चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था,पुलिस को सूचना सूचना मिला तो मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक शेष वैष्णव पिता चंदन वैष्णव उम्र 18 वर्ष निवासी तोरवा को गिरफ्तार कर एक स्टील का चाकू जप्त कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है,अभी आरोपी को गिरफ्तार किए 24घंटे नहीं हुए थे कि फिर पुलिस को सूचना मिला कि एक आरोपी जगमोहन ध्रुव पिता अंजोर ध्रुव उम्र-35 वर्ष रजक मोहल्ला बोलबम चौक तोरवा लोहे का भाला लेकर पहुंच गया है और आम राहगीरों में दहशत फैला रहा है ।पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक लोहे का भाला जप्त कर आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले