गुरुघासीदास विश्वविद्यालय सहायक प्राध्यापक के मोबाइल फ़ोन को मोपका -सेंदरी बायपास में चाकू नोंक पर 4 बदमाशों ने लूटा,चकरभाटा में नकाबपोश ने चाकू की नोंक पर वृद्ध महिला के 80 तोला चाँदी के जेवर,नगदी दो हजार रुपए को लूटकर फरार हो गए

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

शहरीय और ग्रामीण क्षेत्र में दो पुरुष और एक महिला से लूट हो गया ।पहली घटना मोपका बायपास में मोटर सायकल से रात में घूमने गए विश्वविद्यालय के सहायक प्रधापक एवं उनके साथी को अज्ञात 4 बदमाशों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दो मोबाइल फ़ोन,नगदी रुपये कुल 16730 रुपये को लूट कर फ़रार हो गए ।वहीं चकरभाटा क्षेत्र के लिमतरी गांव में एक आरोपी मुंह में गमछा बांधे हुए महिला के घर में घुसकर चाकू अड़ाकर चाँदी के 80 तोला गहने और नगद रुपये 2 हज़ार रुपये लूट कर फरार हो गया । घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है ।

कोनी थाना क्षेत्र के गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में बसंत कुमार मैहर पिता काशी राम मैहर उम्र 54 वर्ष निवासी महामाया रेसीडेंसी सेंद्री शनिवार 14 अगस्त रात 7.30 बजे अपने दोस्त सुजीत कुमार सिंह के साथ मोपका-सेन्द्री बायपास रोड में अपने मोटर साइकिल क्रमांक MP 11 MC 4531 में सवार होकर घूमने गए थे ।रात में अंधेरा होने की वजह से बायपास रोड में रास्ता भटक गए थे वहीं रोड में दो युवकों ने इनको रुकने का इशारा किया तो नहीं रुके और आगे बढ़ गए और रमतला मोड़ पर पहुंचे थे तो वहाँ खड़े 4 युवकों से बिरकोना जाने का रास्ता पूछे तो अचानक पीछे बैठे सुजीत कुमार सिंह को चारों युवकों ने मोटर साइकिल से नीचे खीचकर कर गिरा दिया फिर एक युवक चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए एक कीपैड मोबाइल फोन 1500 रुपए जेब में रखे 200रुपये नगद,बसंत कुमार के सैमसंग मोबाइल फोन कीमत 15000रुपये,30 रुपये नगद सहित कुल कीमत 16730 रुपये को लूटकर फरार हो गए।घटना की रिपोर्ट कोनी थाने में दर्ज कराया गया है । पुलिस ने अज्ञात चारों युवकों के ख़िलाफ़ धारा 309(4),3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

वहीं दूसरी घटना चकरभाटा थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरी में बांधा प्लाट में इंद्रा बाई कौशिक पति स्व.दिलहरण उम्र 65 वर्ष रहती है,वृद्ध महिला शारीरिक रूप से कमजोर हो गई है । वहीं खेती बाड़ी को अधिया में परमेश्वर यादव दे दी है ।गुरुवार 13अगस्त को शाम 6.00 बजे दिया बत्ती घर में जलाकर सामने स्थित मंदिर में दिया जलाकर आँगन में आई तो एक दुबला पतला व्यक्ति आँगन में मुँह में गमछा बाँधे खड़ा था और अचानक से वृद्ध महिला को आरोपी ने जमींन में पटक दिया और कमर में चाकू अड़ाकर रुपये -पैसों के बारे में पूछने लगा इससे महिला डर गई ।महिला ने हाथ में पहने दो चाँदी की चूड़ी 20तोला,कमर में पहने 60तोला चाँदी के गहने और घर में रखे 2000रुपये को महिला ने जान के डर से आरोपी को निकालकर दे दिया । पीड़ित वृद्ध महिला ने घटना की जानकारी मोबाइल पर परमेश्वर यादव और सरपंच राजकुमार यादव को दी तो घर पर पहुंचे और महिला के भतीजे को घटना के सबंध जानकारी दिए तो रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले