कोटा पुलिस ने एक आरोपी को गांजा के साथ पकड़ा 1किलो गांजा 50 हजार रुपए कीमत जप्त

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1 किलो गांजा 50 हज़ार कीमत जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अंडरब्रिज के पास आटो रिक्शा में बैठकर आ रहा है ।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 19 अगस्त को 11.30बजे
करगीरोड कोटा अंडर ब्रीज के पास से आरोपी हीरो नेताम पिता स्व. जंगलिया नेताम उम्र 40 वर्ष वार्ड नं. 1 सुदनपारा जो काला छीटदार शर्ट नीला रंग के पेंट पहना है ,हाथ में एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में अवैध रूप से गांजा लेकर आटो से आ रहा है, रेल्वे अंडर ब्रिज के पास से संदिग्ध की जाँच कर रुकवाया है तो आरोपी से 1 किलो गांजा कीमत 50 हज़ार रुपये को जप्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपी ने बताया है कि संतोष उर्फ भुरूवा मरकाम पिता बोखवा मरकाम निवासी ग्राम जाली 1 किलो गांजा को 15 हजार रूपये में खरीदी कर बेचने ला रहा था ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले