दो युवकों ने जिद में लीलागार नदी एनिकेट पार करने लगे ,आधे बीच में नदी में गिरे ,तीन युवकों ने नदी में कूदकर दोनों की जान बचाई एस एस पी रजनेश सिंह ने किया सम्मानित

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

 

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

जिले में लगातार पानी में डूबने की घटनाएं हो रही है, लेकिन अब भी लोग नदी नालें में ज़बरदस्ती पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं ,लीलागार नदी के तेज बहाव में इसी तरह नदी पार करना दो युवकों को महंगा पड़ गया था अगर तीन युवकों ने समय रहते नदी पार कर रहे जो मोटर साइकिल सहित नदी में गिर गए और बहने लगे थे जिनको इन साहसी युवकों ने बचाया ।पुलिस अधीक्षक ने तीनों कों इसके लिए सम्मानित किया है ।

गुरुवार को लीलागार नदी का एक वीडियों वायरल हो रहा है जिसमें दो युवकों मोटर साइकिल सहित एनिकेट पार कर रहे थे।उस समय नदी में 2 फ़ीट पानी बह रहा था ,कई बार लोगों ने एनिकेट पार करने मना किया ,लेकिन युवक नहीं माने और नदी के ऊपर से जाने लगे फिर अचानक युवकों का पैर नदी के तेज बहाव में फिसला और देखते ही देखते नदी में समा गए ,इसी बीच स्थानीय लोगों के तत्परता से उन दोनों को गांवों के लोगों ने नदी में छलांग लगाकर सुरक्षित बाहर निकालकर बचा लिया ।
दोनों युवक गुड़ा टंडन, पिता मोतिया टंडन एवं दुर्गेश टंडन, पिता मोतिया टंडन, निवासी चकरबेड़ा, चौकी मल्हार मल्हार क्षेत्र के रहने वाले बताया जा रहा है ,डूबते युवको को तीन युवको  ने नदी कूदकर बाहर निकाला जिससे दोनों की जान बच गया ।घटना की खबर मल्हार पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची इसके बाद पुलिस ने लोगों को नदी नहीं पार करने की समझाईश दिया ।इस प्रकार नदी पार करना बेहद खतरनाक है ।

एसएसपी रजनेश सिंह ने दोनों युवक गुड़ा टण्डन और दुर्गेश टंडन को बचाने वाले स्थानीय युवक मोहन केवट ,महेश केवट मुलमुला,आदित्य केवट मल्हार निवासी को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम से ट्रेनिंग दिलाने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही है ताकि लोगों का जीवन बचाने में मदद कर सके ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले