अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव बिलासपुर/खपरगंज पत्थरबाज़ी मामले के मुख्य आरोपी और उसके साथियों सहित 6 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया आरोपी से एक कट्टा,एक एयर पिस्टल जप्त किया है ।जिसको घटना के दिन आरोपी को फ़ायर करते सीसीटीवी फुटेज मिला है ।पुलिस ने इस मामले में अब तक 20 आरोपी को गिरफ्तार किया है । घटना में शामिल सभी आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला । वहीं पुलिस की टीम लगातार इस मामले में जांच कर रही है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में हुई पत्थरबाज़ी के मामले में मुख्य आरोपी सुहेल ख़ान एवम अन्य आरोपियों शेख सुल्तान उर्फ गुरु जिसने सभी आरोपी को फ़ोन करके बुलाया ,सुहेल ख़ान का क़रीबी दोस्त विजेंद्र अनंत उर्फ छोटू मोहम्मद मुस्तकीमउर्फ़ नफ़ीज़,शेर ख़ान,मोहम्मद जुनैद,अरबाज़ ख़ान को गिरफ़्तार किया है ।वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्थरबाज़ी में शामिल सभीआरोपियों की तलाश कर रही है । पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी सुहैल ख़ान से पुलिस ने एक कट्टा,एक एयर पिस्टल0.22 भी बरामद हुई है,जिसे जप्त किया गया है । आरोपी के एक दोस्त खुमान खान ने कट्टा दिया था उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । पुलिस दुकानदार जहाँ से एयर पिस्टल सुहैल ख़ान ने ख़रीदी है उससे भी पूछताछ करेगी बिना जांच किए आपराधिक छबि के व्यक्ति को पिस्टल कैसे बेचा गया । पिस्टल से आरोपी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में उपयोग कर सकता है । इतनी भीड़ अचानक उतनी आने के सवाल पर एसएसपी ने बताया सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना दी गई जिस पर आसपास के इलाके के आरोपी पहुंच गए थे । पुलिस ने आरोपीयों का सिटी कोतवाली से सदर बाज़ार होते हुए जुलूस निकाला। पुलिस ने गिरफ़्तार सभी आरोपियों को न्यायलय में पेश किया जहाँ से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने अभी तक इस मामले 20आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है,पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे से फ़ुटेज की जाँच कर घटना के दिन पत्थरबाज़ी और उपद्रव में शामिल आरोपियों की तलाश कर कर रही है ।पुलिस को लोगों का भी सपोर्ट मिल रहा है,जिसके माध्यम से लगातार गिरफ्तारी हो रही है ।








