रेलवे ठेकेदार के चौकीदार का हथौड़ा मारकर बेरहमी से हत्या,आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/रेलवे के ठेका कंपनी के कंस्ट्रक्शन साईट में बुधवार की देर रात अज्ञात आरोपी ने साइट के गोदाम में घुसकर बिहार के एक चौकीदार का बेरहमी से हथौड़ा मारकर हत्या कर दिया।हत्या इतनी बेरहमी से की गई की मौके पर मृतक के लाश का सिर का चिथड़े उड़ गए थे ।वहीं वारदात के समय सीसीटीवी में आरोपी दिखाई दे रहा है,जो मौके वारदात पर हथौड़ा लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहा है ।सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के हमले से मृतक की चीखने आवाज स्पष्ट सुनाई दे रहा है ।घटना की जानकारी सुबह काम पर आए मजूदुरों ने ठेकदार को दी ।घटना की जानकारी पुलिस को ठेकेदार ने दिया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

तोरवा थाना क्षेत्र के आरपीएफ कॉलोनी में बजरंगी कंस्ट्रक्शन कंपनी का ऑफिस है।जो रेलवे में ठेका लेकर काम करती है,वहाँ के चौकीदार नरेश गुप्ता भोजपुर,आरा बिहार निवासी का अज्ञात आरोपी ने ऑफिस में देर रात घुसकर हथौड़ा से सिर पर घातक प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दिया ।चौकीदार का आरोपी ने हथौड़ा सिर पर इतना घातक वार की किया है कि मौके पर मृतक के सिर के चिथड़े उड़ गए थे।घटना स्थल पर खून से लथपथ हालत में चौकीदार का शव बाहर पड़ा हुआ था ।गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे ऑफिस में मजदूर काम पर पहुँचने पर देखा की दरवाजा बंद है,दीवार के बगल से झाककर अंदर देखने पर चौकीदार खून से लथपथ बाहर पड़ा हुआ है ।इसकी जानकारी मजदूरों ने ठेकेदार अनिल सिंह को दिया तो वे मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया ।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची ।ठेकेदार के ऑफिस में सीसीटीवी में वारदात की समय 23.47 के करीब एक युवक अंदर हथौड़ा लेकर घूमते दिखाई दे रहा है ।इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में मृतक की चीखने की आवाज सुनाई दे रही है ।ठेकेदार ने मृतक को सीधा-साधा बताया है किसी से कोई दुश्मनी नहीं है । इसके अलावा एक माह पूर्व ऑफिस  से लोहे के प्लेट एवं अन्य सामान कीमत करीब 50हज़ार रुपए के चोरी हो गए थे और अब ये दूसरी बड़ी भयानक वारदात हुई है । पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले