
9827179426,9203679426
बिलासपुर/आज सुबह कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजीव गांधी चौक में स्वागत द्वार में मटकी बाँधने चढ़े एक युवक ऊपर से गुजरे हाई टेंशन 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आकर करंट लगने से गंभीररूप से झुलस कर घायल हो गया ।घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई और विद्युत लाइन को बंद कराकर स्वागत द्वार में उल्टे लटके हुए घायल युवक को उसके दोस्तों ने नीचे उतार कर एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती ईलाज के लिए भर्ती कराया है ।जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज सुबह से युवकों की टोली गली मोहल्लों में मटकी फोड़ने के लिए बांध रहे थे सुबह करीब 11.30 बजे राजीव गांधी चौक पेट्रोल पंप के पास में भी कुछ युवकों की टोली मटकी बांध रहे थे,वहाँ बने स्वागत द्वार में दोस्तों के साथ रेहान ख़ान उम्र 20 वर्ष ऑटो रिक्शा चलाता है मटकी लेकर जैसे ही चढ़ा ऊपर गुजरे 11केवी हाई टेंशन प्रवाहित लाइन के तार में उसका सिर बाल संपर्क में आ गया जिससे करंट लगा फिर युवक ने दूसरे हाथ से करंट प्रवाहित तार को पकड़ लिया जिससे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया ।इसके बाद उसके साथियों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर लाइन बंद कराया और उसकों नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दिए ।
युवक को गंभीर हालत में ईलाज कराने के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका उपचार चल रहा है ।पीड़ित युवक की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।








