कोटा-मस्तूरी 3 लूट के 7आरोपी पकड़ाए लूट के जेवरात, एक कट्टा ,एक एयर गन ,एक आर्टिका कार ,मोटर साइकिल 7 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने जप्त किया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/कोटा और मस्तूरी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ,तीन लूट के मामलें का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह ने बताया है कि कोटा  एसडीओपी एसीसीयू और मस्तूरी थाना प्रभारी को टीम गठित करने का निर्देश दिया था।कोटा पुलिस ने दो लूट के मामलें में लूट के साजिशकर्ता मुख्य मास्टर माइंड अपने ही बुवा के घर में लूट को अंजाम दिया था ।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 6आरोपियों को गिरफ्तार कर,एक कट्टा ,एक एयर गन,एक कार,एक मोटर साइकिल,6 मोबाइल फोन जप्त किया है ।पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहाँ से सभी को जेल भेज दिया गया है ।वहीं एसीसीयू और मस्तूरी थाना प्रभारी ने कोलवाशरी कर्मचारियों से मारपीट कर चाकू की नोंक पर आई फोन लूटने वाले दो आरोपी में से एक को गिरफ्तार कर आई फोन,चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया है ।इस मामले में एक आरोपी फ़रार है ।

वहीं मस्तूरी थाना क्षेत्र के  गतौरा कोलवाशरी के 3 कर्मचारियों राजीव कौशिक,निरंजन कौशिक,राज केवट से कर्रा ब्रिज के पास मारपीट कर चाकू की नोंक पर एक कर्मचारी के ऐप्पल कंपनी के आई फोन 40हज़ार रुपये लूट करने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी राजकुमार  ध्रुव 27 वर्ष बूटापारा तोरवा निवासी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो आरोपी ने अपने दोस्त शिवम निवासी देवरीडीह के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है ।पुलिस ने राजकुमार ध्रुव को गिरफ्तार कर एक ऐप्पल आई फोन,एक चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया है ।एक आरोपी शिवम फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।

श्रीपारा कोटा निवासी भिखारी सिंह ध्रुव उम्र 34 वर्ष सीएमएस कंपनी में रेलवे का कैश कलेक्शन का काम करता है ।युवक 8 जुलाई को अपने मोटर साइकिल क्रमांक CG 10BQ0935 में बेलगहना से करगीरोड कोटा रेलवे स्टेशन जा रहा था ,दोपहर 12.00बजे बड़े बरर सलका डैम के पास पहुँचा तो दो पल्सर सवार नकाबपोशों ने युवक के बैग को झपटकर फरार हो गए थे जिसमें करीब 7430रुपये नगदी कलेक्शन राशि था । घटना की रिपोर्ट कोटा थाना में दर्ज कराया था ।

वहीं मझगांव औरापानी मुख्य मार्ग  निवासी राजकुमारी जायसवाल पति छेदी जायसवाल उम्र 60 वर्ष किराना दुकान चलाते है । 17 जुलाई को दोनों दंपति खाना खाकर रात 10.00बजे सोने की तैयारी कर रहे थे ।इसीबीच महिला का पति छेदीलाल जयसवाल बाथरूम जाने के लिए दरवाजा खोला तो बुर्का पहने एक व्यक्ति एयर गन दिखाते हुए जान मारने की धमकी देते हुए दोनों से मारपीट कर डरा धमकाकर घर में रखे महिला के सोने चाँदी के जेवरात और नगदी रुपये सहित कुल 50हज़ार रुपये को लूट कर फरार हो गए थे । मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड लूट को अंजाम राकेश जायसवाल ने अपने ही बुआ घर में अपने दोस्त आदर्श तिवारी को भेज कर करवाया था,ख़ुद कार में बाहर खड़े होकर रेकी कर रहा था । पुलिस को मौके से बुर्का,एयर गन मिला था जिसे आरोपी ने वहीं छोड़कर फरार हो गए थे ।

पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण )मधुलिका सिंह ने बताया कि कोटा लूट मामले में एसडीओपी नूपुर उपाध्याय और कोटा थाना प्रभारी को लूट के आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया था ।इन दोनों मामलें में मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य साज़िशकर्ता राकेश जायसवाल उम्र 35 वर्ष ने अपने साथी दिव्यांशु जयसवाल ,आदर्श तिवारी के साथ घटना को अंजाम दिया था ।आरोपी ने बुर्खा पहनकर मझगांव निवासी महिला के घर में घुसकर एयर गन दिखाकर महिला और उसके पति से मारपीट कर लूट को अंजाम दिया था ।

आरोपी मास्टर माइंड राकेश जयसवाल उम्र 35 वर्ष ,दिव्यांशु जयसवाल 24वर्ष आदर्श तिवारी उम्र 26 वर्ष ,हर्ष नामदेव उम्र 25 वर्ष हर्ष सोनी 24वर्ष ,वर्षा रानी सिंह 35 वर्ष  गिरफ़्तार कर सोने के जेवरात घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक CG 10 BL 1645 1 मोटरसाइकिल CG 10 EN4637 और 6 मोबाइल फ़ोन को बरामद कर जब्त किया है ।आरोपी सन्नी सिंह सिंह ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को आरोपियों को रीवा दिलवाया था ।लूट के जेवरात कोआरोपी हर्ष नामदेव हर्ष सोनी ज्वैलर्स बेचकर नकदी रकम प्राप्त किया था ।पुलिस की विवेचना इस मामलें में जारी है।पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह मार्गदर्शन  में ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने  एसडीओपी नूपुर उपाध्याय को निर्देशित किया था ।जिस पर कोटा थाना प्रभारी  इस मामले गठित कर जाँच कर आरोपीयों तक पहुँचने में सफ़लता प्राप्त किया है ।

 

 

 

 

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले