
9827179426,9203679426
बिलासपुर/चकरभाटा पुलिस ने कृष्ण जन्मअष्टमी के अवसर पर अप्रिय स्थिति निर्मित ना इसके लिए अवैध रूप से शराब बेचने वालों कोचियों पर ताबड़तोड़ छाप मारकर 5 आरोपी से करीब 135 लीटर महुआ शराब,40 क्वार्टर देशी प्लेन शराब 32 हज़ार रुपये ,एक मोटर साइकिल को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर,आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर में मुखबिर के सूचना के आधार पर गुरुवार को आरोपी सावन आर्मो पिता तिलसू राम उम्र 26 वर्ष अचानकपुर निवासी से 40 क्वार्टर देशी शराब को मोटर सायकिल पर झोला में रखकर ले जाते हुए पुलिस ने चकरभाटा मार्केट से गिरफ्तार किया है । इसी प्रकार पुलिस ने शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने अवैध शराब कोचियों के के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही कर चकरभाटा के वर्मा मोहल्ला वार्ड क्रमांक-9 में आरोपी महिला दीपा वर्मा उर्फ छोटन पति अनिल वर्मा उम्र 22 वर्ष से दो प्लास्टिक जरीकेन डिब्बे रखे अवैध महुआ शराब 15-15 लीटर कुल 30लीटर कीमत 6000हज़ार रुपये को,आरोपी मंदाकिनी अढ़ोलिया पति अशोक उम्र 48 वर्ष महिला से 15-15 लीटर दो प्लास्टिक जरीकेन में रखे अवैध महुआ शराब कुल 30लीटर कीमत 6000हजार रुपये को,आरोपी महिला तीतरी बाई अधोलिया पिता मेवालाल उम्र 39वर्ष से 3 जरीकेन प्लास्टिक डिब्बे में भरे 15-15लीटर कुल 45 लीटर कीमत 9000हज़ार रुपए को,संगीता वर्मा पति संत राम वर्मा उम्र 32 वर्ष से दो प्लास्टिक ज़रीकेन में रखे 15-15 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 6000हज़ार रुपये को पुलिस ने 4 आरोपियों से कुल 135 लीटर अवैध महुआ शराब व एक आरोपी से 40 पाव देशी प्लेन शराब ,कुल 32 हज़ार रुपये,एक मोटर साइकिल बिना नंबर के कीमत 70000 हज़ार रुपये को जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2) ,47 के तहत मामला दर्ज कर,आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।








