बिलासपुर/पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज पत्थरबाजी विवाद में राम सिंह गुट के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने इस मामलें में अब तक रामसिंह गुट के 7आरोपी को और सुहैल ख़ान के गुट से 20 आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी हैं । अभी राम सिंह फरार है, पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है ।वहीं राम सिंह द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर आत्मसमर्पण करने की बात कर रहा है ,लेकिन पुलिस अभी तक राम सिंह को ढूँढ नहीं पाई है ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल ने बताया है कि राम सिंह गुट के 4 आरोपी अक्षय सिंह,अभय शर्मा,मोहनीश गोस्वामी,और सदानंद साहू को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने मोहनीश गोस्वामी,अक्षय सिंह ,सदानंद साहू को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिरयानी सेंटर में विवाद करते हुए देखा था ।सुहैल ख़ान और उसके गुट का प्रारंभिक तौर पर आपसी विवाद इनके बीच हुआ था ।उसके बाद देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण हो गया था,पत्थरबाज़ी,तोड़फोड़ हुआ था ,पुलिस ने मौके पर स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए आँसू गैस का उपयोग किया तब जाकर वहाँ का माहौल शांत हुआ ।कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं देर रात तक मौके पर डटे रहे ।
पुलिस ने चारों आरोपी को पुलिस गाड़ी में लेकर नेहरू चौक तक पहुंची फिर सभी को चारों आरोपी को नेहरू चौक से पैदल जुलूस निकालकर तक कोर्ट तक लेकर पहुंचे ।इस दौरान पुलिस के जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे,वहाँ पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी ।पुलिस ने अब तक सुहैल ख़ान गुट 20 आरोपी और राम सिंह गुट के 7आरोपी को कुल मिलाकर इस मामलें में 27 आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं ।अभी पुलिस राम सिंह की तलाश कर रही है पुलिस टीम राम सिंह के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन पुलिस को अभी तक राम सिंह की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली है ।









