
9827179426,9203679426
बिलासपुर/सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग के कार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित ओरेनेक्स कफ सिरफ लेकर बिरकोना रोड से आ रहे हैं । इस पर पुलिस ने गैस गोदाम के पास एक कार को रोककर जाँच की तो उसमें प्रतिबंधित कफ सिरप 17 पैकेट में रखें और 10 नग खुला बॉटल कुल 520 नग कीमत 1 लाख 4 हज़ार रुपए, एक किया काले रंग की कार कीमत करीब 12 लाख रुपए,3 मोबाइल फोन को जप्त किया है ।पुलिस ने 4 आरोपी के खिलाफ मामला नार्कोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ,दो आरोपी फरार है ।
कल रात सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा से एक काले रंग के कार में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कप सिरप लेकर निकले और बिरकोना रोड से शहर की ओर आ रहे हैं ।पुलिस ने रोड गैस गोदाम के पास रात करीब 11.30 बजे किबिरकोना रोड पर एक काले रंग की किया कंपनी के कार क्रमांक सीजी-04 क्युडी- 9753 रोककर डिक्की खोलकर जाँच की तो उसमें पुठ्ठा में पैक 17 पैकेट,10 नग खुला हुआ कुल 520 नग प्रतिबंधित कप सिरप कीमत करीब 1 लाख 4हज़ार 780 रूपये ,3मोबाइल फोन कीमत 50 हज़ार रुपए,एक किया कंपनी काले रंग की कार कुल कीमत 13 लाख 54हज़ार 780रुपये को पुलिस ने जप्त कर दो आरोपी मिथुन बघेल पिता प्रेमलाल बघेल उम्र 28 वर्ष , भुंडा थाना कोटा (2)अमन कुमार चैाबे पिता मनहरण चैाबे उम्र 26 वर्ष गनियारी बजारपारा थाना कोटा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है ।दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि प्रतिबंधित कफ सिरप को अपने अन्य साथी राजा भोई एवं नीरज पटेल के माध्यम से बिक्री हेतु अमन चौबे के साथ लेकर आना बताया है ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स नोरकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट 1985एक्ट के धारा 21 ,22,29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








