प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर17 अक्टूबर तक एक महीने तक भाजपा प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत 13कार्यकम प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा

बिलासपुर/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी “सेवा संकल्प अभियान “के तौर पर 17 सितंबर 17 अक्टूबर तक पूरे देश भर में मनाया जाएगा 13 अलग -अलग कार्यक्रम होंगे ।इसी कड़ी में प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे ।
इस तरह के कार्यक्रम प्रदेश में जिला स्तर,मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएँगे।भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यशाला इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार सरकंडा में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री आतिथ्य में आयोजित की गई ।
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण का कार्यशाला मंगलवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सरकंडा स्थित सभागार में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक होगा।
जिसमें प्रदेश भर में विभिन्न तरह 13 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
आज बिलासपुर जिला ग्रामीण स्तरीय
कार्यशाला आयोजित की गई,इसके बाद मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।प्रदेश भर में 17 सितम्बर को 13 अलग अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
उसी की तैयारी को लेकर कि उस कार्यक्रम को कैसे करना है,उसी को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई ।
ये एक महीना सेवा के लिए समर्पित होगा ,नरेंद्र मोदी के सेवा के काम उसको लेकर पूरे देश भर में अभियान चलेगा ।
भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण की तैयारी इस कार्यक्रम के लिए किया गया है ।इस दौरान विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला,जिला अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मोहित जायसवाल,नगर निगम कि महापौर पूजा विधानी , जिला भाजपा ग्रामीण के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष एवम वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यशाला में उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले