पति -पत्नी की आपस में झगड़ते हुए मना करना युवक को महंगा पड़ गया,युवक से नाराज होकर व्यक्ति ने युवक के पेट में चाकू मार दिया,घायल युवक निजी अस्पताल में भर्ती

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर /बुधवार रात में घूमने निकले युवक को पत्नी से झगड़ रहे एक व्यक्ति को मना करना महंगा पड़ गया ।युवक से नाराज होकर व्यक्ति ने युवक के पेट में चाकू मार दिया ।जिससे गंभीर रूप युवक घायल हो गया ।जिसको युवकों ने उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है,घटना की जानकारी घायल युवक के पिता को दी ।पीड़ित युवक के पिता ने घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के गली नंबर-2 बहतराई निवासी अरुण यादव पिता स्व.भोगीराम यादव उम्र 62 वर्ष बुजुर्ग व्यक्ति है,उनका बेटा महेंद्र यादव उम्र 36 वर्ष बुधवार 16 सितंबर को रात करीब 8.00बजे घर से बाहर घूमने निकला था ।बहतराई स्थित नया तालाब के पास राहुल यादव अपनी पत्नी से गाली गलौज कर मारपीट कर रहा था ।इस पर युवक ने राहुल को रास्ते में गाली गलौज करते हुए मारपीट करने से मना किया । इसके बाद राहुल यादव अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया और कुछ देर बाद बटनदार चाकू लेकर वापस आया इसके बाद उसने महेंद्र यादव को निजी झगड़े में पड़ने की बात से नाराज होकर अपने पास रखे चाकू से युवक के पेट में मार दिया,जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को विक्रम कौशिक नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहतराई के प्रथम हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया है ,जहाँ घायल युवक का इलाज चल रहा है ।

इसके बाद युवकों नें घटना की जानकारी घायल युवक के पिता को दी ।पीड़ित युवक के पिता ने घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया है । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राहुल यादव के खिलाफ धारा 109(1),115(2),296,351(3)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले