अपने ही दोस्त से मोबाइल फ़ोन अधिक देर तक बात करने को लेकर नाराज होकर टिकरापारा में चाकू से युवक पर हमला कर घायल किया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/ शहर में चाकूबाज़ी थमने का नाम नहीं ले रहा है जबकि पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है ,उसके बाद भी अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ नहीं है ।टिकरापारा में अपने ही दोस्त पर एक युवक ने मोबाइल से जायदा देर तक बात करने से नाराज होकर वहाँ खड़े युवक पर रात में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।घटना स्थल पर खड़े 4 युवकों ने हमलवार से युवक से बचाया जिससे युवक को गंभीर चोटें नहीं आई ।घटना की रिपोर्ट पुलिस में पीड़ित युवक ने दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टीकरापारा में शनिवार 19 सितंबर रात की घटना है ।टिकरापारा यादव मोहल्ला निवासी हिमांशु कश्यप पिता राजेश कश्यप उम्र 22 वर्ष अपने दोस्त दीपक कश्यप उर्फ दुर्लभ से मोबाइल फोन लेकर किसी से बात कर रहा था । दीपक कश्यप अपने दोस्त हिमांशु कश्यप से कितने देर तक बात कर रहा है करके नाराज होकर गाली -गलौज करते हुए धक्का मुक्की किया ।फिर रात में करीब 11.00 बजे संतोष पान ठेला के पास दीपक कश्यप वहां खड़े हिमांशु कश्यप से विवाद करते हुए गाली गलौज कर चाकू से अचानक पेट वार किया जिससे बचने के लिए हिमांशु कश्यप ने चाकू को हाथ से पकड़ लिया और जिससे उसके हाथ में चोट आई है । जान बचाने के लिए हिमांशु भागने लगा तोआरोपी ने दौड़कर चाकू वार करने की कोशिश की तो वहां खड़े युवक योगेश साहू ,आकाश साहू,ललित कश्यप,किशन कश्यप ने बीच बचाव कर आरोपी से युवक को बचाया जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई । घटना की रिपोर्ट रविवार की सुबह सिटी कोतवाली थाना में हिमांशु कश्यप के खिलाफ दर्ज कराया है । पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ दुर्लभ कश्यप के ख़िलाफ़ धारा 25,27आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की धारा 115(2),118(1),296,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
–

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले